{"_id":"650ca254d51b9c7c8b0c8471","slug":"lohari-village-should-be-given-special-package-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-249905-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लोहारी गांव को दिया जाए विशेष पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लोहारी गांव को दिया जाए विशेष पैकेज
विज्ञापन
लखवाड़ बांध विस्थापित श्रम सहकारी समिति की बैठक डैम साइट लोहारी में आयोजित हुई। बैठक में जौनपुर और जौनसार बावर के बांध प्रभावित गांवों के लोग शामिल हुए। प्रभावितों ने अनुग्रह अनुदान राशि और प्रतिकर बढ़ाने का शासनादेश जारी करने और सरकारी सेवा में लेने की मांग की। इसके साथ ही लोहारी गांव को विशेष पैकेज देने की मांग की गई।
कहा की 120 मेगावाट की व्यासी परियोजना के लिए 97 पदों पर भर्ती की गई थी, लेकिन 300 मेगावाट लखवाड़ बांध परियोजना में समूह ग भर्ती की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कहा कि परियोजना से क्षेत्र के युवाओं की रोजगार भी आस जुड़ी है, लेकिन पद स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं।
परियोजना से पूर्ण रूप से विस्थापित लोहारी गांव के लोगों को एक जगह पर बसाने की मांग की गई। कहा कि लोहारी गांव के बांध प्रभावित खानाबदोश जीवन जीने को मजबूर हैं। सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए विशेष पैकेज देना चाहिए। बेरोजगारों को निर्माण कंपनी में योग्यता के अनुसार रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष चतर सिंह, पंडित मोहनलाल, पंडित विद्यादत उनियाल, राजेश चौहान, महेंद्र सिंह, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।