फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lohari and Binason's team tops in Kabaddi

Dehradun News: कबड्डी में लोहारी व बिनसौन की टीम अव्वल

Sat, 27 Dec 2025 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Lohari and Binason's team tops in Kabaddi
चकराता। बिनसौन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 व 19 वर्ग की कबड्डी में लोहारी व बिनसौन की टीम अव्वल रही। जाड़ी न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में लोहारी, जाड़ी, कोटी कनासर, बिनसौन, हरटाड़, संतन और मशक गांवों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान अलग-अलग दौड़, ऊंची कूद व कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी अंडर-14 वर्ग में बिनसौन व अंडर-19 वर्ग में लोहारी प्रथम स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान ग्राम मशक की प्रधान उर्मिला देवी, हरटाड़ के प्रधान मातबर सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्चना देवी, प्रधानाचार्य सिकंदर सिंह चौहान, यशपाल सिंह नेगी, भगवती प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed