फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Locust Attack: Agriculture Department Appeal for make noise for safe by Locust In uttarakhand

Locust Attack: पौड़ी में टिड्डी दल को लेकर सतर्क हुआ कृषि विभाग, टिन के डिब्बे और थालियां बजाने की अपील

Sat, 30 May 2020 03:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 May 2020 03:26 PM IST
सार

  • टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव को उत्तराखंड में जारी हो चुका है अलर्ट 

विज्ञापन
Locust Attack: Agriculture Department Appeal for make noise for safe by Locust In uttarakhand
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के पौड़ी में टिड्डी दल के खतरे को देखते हुए जिले का कृषि विभाग भी सतर्क हो गया है। मुख्य कृषि अधिकारी ने भविष्य में टिड्डी दल के हमलों से बचने के लिए अभी से विकास खंड व न्याय पंचायत प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


कृषि विभाग ने किसानों से टिड्डी दल के हमले से अपनी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। मुख्य कृषि अधिकारी  देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि टिड्डी दल राजस्थान से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया है। प्रदेश में इसके प्रवेश का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

शोर करने, खेत में धुआं करने की अपील

उन्होंने बताया कि टिड्डी दल ज्यादातर मक्की, मूंग, उड़द, गन्ना, आम व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने किसानों से टिड्डी दल के हमले से फसलों को बचाने के लिए एक साथ टिन के डिब्बों, थालियां बजाने, शोर करने, खेत में धुआं करने और खेत में पानी भरने की अपील की है।

राणा ने मुख्य कृषि अधिकारी के कार्यालय में 01368-221964 व कृषि निदेशालय के टोल फ्री नंबर-18001800011 पर संपर्क करने को कहा है।

आपदा राहत दल का गठन किया जाएगा

वहीं प्रदेश में टिड्डियों के हमले से बचाव के को आपदा राहत दल का गठन किया जाएगा। सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed