फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown: Uttarakhand Boy Death in Dhaka, parents demand to return his Dead Body in india

Lockdown: ढाका में हुई उत्तराखंड के व्यक्ति की मौत, परिजन सरकार से लगा रहे शव वापस लाने की गुहार

Sun, 10 May 2020 02:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 May 2020 02:14 PM IST
सार

  • जाखणीधार म्यूंडी गांव के एक व्यक्ति की ढाका में मौत
  • परिजनों ने शासन-प्रशासन से लगाई शव भारत लाने की गुहार

विज्ञापन
Lockdown: Uttarakhand Boy Death in Dhaka, parents demand to return his Dead Body in india
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के म्यूंडी गांव निवासी एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से मृतक का शव स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते इन दिनों फ्लाइट न चलने से मृतक के शव को घर लाना मुश्किल हो रहा है। म्यूंडी गांव निवासी पवन सिंह गुसाईं (44) पुत्र स्व. सुंदर सिंह बांग्लादेश की राजधानी ढाका में दो साल से कपड़े के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा था। जबकि उसकी पत्नी अच्छैंदी देवी और दो बच्चे दिल्ली के नांगलोई में रहते हैं।

विज्ञापन

दो दिन पहले ढाका से पवन के छोटे भाई केदार सिंह के फोन पर सूचना मिली कि पवन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह पंवार को घटना की जानकारी देते हुए शव को घर वापस लाने की गुहार लगाई।

विधायक पंवार ने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र सिह रावत ने इस मामले में विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर जल्द शव घर पहुंचाने का आग्रह किया है। वहीं मृतक के परिजन उसकी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए रविवार को दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed