फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown uttarakhand: bloody conflict after youth spitting near house in rudrapur

उत्तराखंड: घर के दरवाजे पर थूकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चल गईं तलवारें, नौ लोग हुए जख्मी

Tue, 28 Apr 2020 05:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Apr 2020 05:33 PM IST
सार

  • रुद्रपुर में भूतबंगला में दो पक्षों में चली जमकर तलवारें

विज्ञापन
Lockdown uttarakhand: bloody conflict after youth spitting near house in rudrapur

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमिसंह नगर जिले के रुद्रपुर में घर के दरवाजे पर थूकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से चली तलवारों में नौ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया। पीड़ित पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती घायल इकरार अहमद निवासी भूतबंगला ने आरोप लगाया कि ने उसका एक पड़ोसी मंगलवार की दोपहर उनके दरवाजे पर थूककर चला गया। उसका कहना था कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस-प्रशासन ने थूकने पर जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


उसने जब थूकने का विरोध किया तो पड़ोसी ने गाली-गलौज कर अभ्रदता कर दी। कुछ देर बाद आरोपी अपनी पत्नी, बेटे और  अन्य दो तीन लोगों के साथ उसके घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्होंने तलवरों से परिजनों पर हमला कर दिया। इधर, अरोपी पड़ोसी ने भी आरोप लगाया कि इकरार अहमद व उसकी पत्नी, बेटे ने थूकने पर उसके साथ मारपीट की। उसके परिजन जब बीच-बचाव करने आए तो उनके ऊपर तलवारों से हमला कर दिया गया।

आरोपी का कहना था कि उसने दरवाजे के बजाय नाली पर थूका था। रंपुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed