फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown: online Convocation of State Forest Service Central Academy in dehradun

देहरादून: ऑनलाइन हुआ केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा का दीक्षांत समारोह, पासआउट हुए 36 अधिकारी

Wed, 06 May 2020 11:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: online Convocation of State Forest Service Central Academy in dehradun
ऑनलाइन दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा में आयोजित दीक्षांत समारोह में 36 राज्य वन सेवा अधिकारियों ने वन संपदाओं के संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इनमें कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई प्रदेशों के अधिकारी शामिल हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन के बीच पहली बार राज्य वन सेवा अकादमी में ऑनलाइन दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव एवं महानिदेशक संजय कुमार ने कहा कि वन संपदाओं और वन्यजीवों की रक्षा करना वनाधिकारी का पहला कर्तव्य है। देश-दुनिया में जिस तरह जलवायु परिवर्तन में बदलाव देखने को मिल रहा है, वन संपदाओं के साथ ही वन्यजीवों पर संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन


उसे देखते हुए वनाधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के स्वर्ण पदक समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा अधिकारियों को पदक एवं प्रश्न पत्र देकर सम्मानित भी किया। समारोह में आईजीएनएफए के निदेशक ओंकार सिंह, भारतीय वन सर्वेक्षण के
विज्ञापन

महानिदेशक डॉ. सुभाष आशुतोष, भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक डॉ. धनंजय मोहन, केंद्रीय राज्य वन सेवा अकादमी के प्रधानाचार्य कुणाल सत्यार्थी, वन शिक्षा निदेशालय के निदेशक राजपाल सिंह, अपर महानिदेशक पंकज अग्रवाल समेत कई आला अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 महिला अधिकारियों ने भी लिया संकल्प
ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में 10 महिला अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। साथ ही कर्नाटक के 13, ओडिशा के 20, मध्य प्रदेश का एक, छत्तीसगढ़ के दो अधिकारियों ने वनों की रक्षा का संकल्प लिया।

कर्नाटक के चंद्रशेखर गौड़ा सी पाटिल को मिला स्वर्ण पदक
दीक्षांत समारोह के दौरान कर्नाटक के चंद्रशेखर गौड़ा सी पाटिल को केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। चंद्रशेखर गौड़ा सी पाटिल को अति व्यावहारिक वन विद और ऑलराउंडर प्रशिक्षणार्थी अधिकारी, वन प्रबंधन एवं कार्य योजना में कार्यकुशलता के लिए रजत पदक से भी सम्मानित किया गया।

ओडिशा कैडर की विश्वल चीचीलीची व प्रभु दत्ता हिमांशु मिश्रा को पारिस्थितिकी में कार्यकुशलता के लिए रजत पदक, कर्नाटक के चरण जी एस को मृदा संरक्षण एवं भू प्रबंधन में आरसी कौशिक पुरस्कार, ओडिशा के प्रभु दत्ता हिमांशु मिश्रा को इंजीनियरिंग एवं सर्वेक्षण में कार्यकुशलता के लिए केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा संगठन पुरस्कार व कर्नाटक के चरण जी एस को वन सुरक्षा तथा जनजातीय कल्याण के लिए पी श्रीनिवास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


सड़क मार्ग से भेजे जाएंगे 73 आईएफएस अफसर
इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 2018-20 बैच के 73 आईएफएस अफसरों को उनके राज्यों को भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया है। एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और डीओपीटी की ओर से अनुमति मिलने के बाद अब उत्तर भारत के राज्यों के अफसरों को सड़क मार्ग से भेजने की तैयारी है। जबकि दक्षिण के अफसरों को दिल्ली से कार्गो से भेज जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed