फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: Two Youth Beaten village Head Husband in laksar

Lockdown 4.0: बाहर से आए युवकों के क्वारंटीन की जगह न बदलने पर ग्रामीणों ने प्रधान पति को पीटा

Wed, 27 May 2020 06:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 May 2020 06:20 PM IST
सार

  • पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर दर्ज किया केस

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: Two Youth Beaten village Head Husband in laksar
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की के लक्सर में बाहर से आए युवकों को दरगाहपुर गांव में क्वारंटीन किए जाने और उनकी जगह बदलकर किसी दूसरी जगह नहीं भेजने से नाराज गांव के दो लोगों ने महिला ग्राम प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने ग्राम प्रधान के पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरगाहपुर गांव की महिला ग्राम प्रधान फिरदौस ने हाल ही में बाहरी क्षेत्र से आए पांच लोगों को गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय और बरातघर में क्वारंटीन किया था। इन लोगों में से मंगलवार को एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को हरिद्वार अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन



उस वक्त वहां प्रधान पति मोहम्मद आरिफ भी मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के राहुल पुत्र संतोष, कपिल पुत्र रामचरण भी वहां पहुंच गए। उन्होंने क्वारंटीन किए गए लोगों को वहां से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर भेजे जाने की मांग की। मगर ग्राम प्रधान के पति उन्हें दूसरी जगह से भेजने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवकों ने ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज शुरू कर दी, कुछ देर बाद ही दोनों युवक लाठी डंडों से लैस होकर प्रधान के घर पर चढ़ आए और उनसे मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को कोतवाली ले गई। सीओ राजन सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर राहुल और कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो होगी कार्रवाई

शिक्षकों और अन्य विभागीय कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जारी किए गए है। यदि किसी शिक्षक और कर्मचारी को अति आवश्यक कार्य से मुख्यालय छोड़ना है तो इसके लिए विभागीय अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। इस बाबत मुख्य शिक्षाधिकारी ने आदेश जारी किए है।

साथ ही शिक्षकों को मोबाइल ऑन रखने के आदेश भी दिए गए हैं। इन दिनों लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद है। लिहाजा अधिकतर शिक्षक और कर्मचारी अपने-अपने घरों पर है। कुछ शिक्षक व कर्मचारी कोरोना ड्यूटी पर हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी की ओर से जारी आदेशों में बताया गया है कि कोई भी शिक्षक और कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें।

क्योंकि, आगामी महीने में बोर्ड की बची परीक्षाएं और मूल्यांकन का कार्य प्रस्तावित है। यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ना है तो वह अनुमति लेकर जा सकता है। इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य की अनुमति सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज, प्राथमिक से जूनियर तक के स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारी की अनुमति जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी, हाईस्कूल और इंटर के शिक्षकों की अनुमति खंड शिक्षाधिकारी देंगे। जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने इसकी पुष्टि की है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed