फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: Train Ticket refund facility started with reservation

Lockdown 4.0: ट्रेन रिजर्वेशन कराने के साथ ही टिकट रिफंड की सुविधा शुरू, इस समय तक पैसा ले सकेंगे वापस

Wed, 27 May 2020 12:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 May 2020 12:12 AM IST
सार

  • सुबह 10 से शाम छह बजे तक टिकट वापसी का पैसा ले सकेंगे यात्री

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: Train Ticket refund facility started with reservation
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन में ढील और ट्रेनों का संचालन शुरू करने के साथ ही अब आरक्षण काउंटरों पर टिकट रिफंड की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। सुबह 10 से शाम छह बजे तक यात्री टिकट निरस्त करा सकेंगे।

विज्ञापन


दून रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि दो माह बाद मुख्यालय के निर्देश पर टिकट वापसी की सुविधा शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों ने पहले आरक्षण कराया है और अब वह टिकट निरस्त करना चाहते हैं तो वह सुबह 10 से शाम छह बजे तक आरक्षण निरस्त कराने के साथ ही टिकट रिफंड वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन



बता दें, पिछले दिनों रेल मंत्रालय ने देश में 200 ट्रेनों के संचालन करने के साथ ही बड़े स्टेशनों पर आरक्षण केंद्रों को खोलने के आदेश जारी किए गए थे। रेल मंत्रालय के निर्देश पर दून रेलवे स्टेशन पर भी आरक्षण केंद्र खोल गया है। अभी तक यहां सिर्फ आरक्षण की सुविधा थी, लेकिन अब आरक्षण के साथ टिकट रिफंड भी कराए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासियों की तत्काल जांच के लिए बनाया कंट्रोल रूम

प्रवासियों की तत्काल कोरोना जांच हो और उन्हें जांच के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम तैयार किया है। सीएमओ डॉ. बीसी रमोला के निर्देश पर गांधी शताब्दी अस्पताल में इसकी व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम में तीन डॉक्टर समेत आठ कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों की जांच के अभी तक मुकम्मल इंतजाम नहीं हैं। कई प्रवासी ऐसे हैं, जिनको जांच के लिए परेशान होना पड़ा है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीसी रमोला के पास भी ऐसी कई शिकायतें पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम बना दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों की जांच अच्छे ढंग से हो और उन्हें परेशान न होना पड़े, इसलिए यह व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ. आलोक जैन, ईएमओ डॉ. ऋषभ तोमर, लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र सिंह, दिलीप भट्ट, फार्मेसिस्ट कमल बिष्ट, लैब अटेंडेंट संदीप गुप्ता और एंट्री ऑपरेटर ऋषभ पाल को तैनात किया गया है।  इसके अलावा सीएमओ ने अस्पताल में एक कार्डियक और एक सामान्य एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed