फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: Quarantine Couple who return from Uttar pradesh Gone in marriage srinagar

Lockdown 4.0: शादी की दावत खाने पहुंच गए यूपी से लौटकर क्वारंटीन हुए दंपती, दोनों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 25 May 2020 05:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(गढ़वाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(गढ़वाल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 May 2020 05:28 PM IST
सार

  • 16 मई को लौटे थे यूपी से, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: Quarantine Couple who return from Uttar pradesh Gone in marriage srinagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में श्रीनगर के कीर्तिनगर तहसील के धौड़ंगी गांव में होम क्वारंटीन किए गए दंपती मीलों दूर सुपाणा में शादी की दावत खाने पहुंच गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे। दंपती के खिलाफ क्वारंटीन का उल्लंघन, दूसरों की जान खतरे में डालने और सरकारी आदेश न मानने पर आईपीसी और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


बड़ियारगढ़ के धौड़ंगी निवासी दंपती दो बच्चों और मां के साथ 16 मई को उत्तर प्रदेश से गांव लौटा था। गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान ने उनको होम क्वारंटीन कर दिया, लेकिन दंपती क्वारंटीन का उल्लंघन कर 24 मई को सुपाणा में एक शादी में पहुंच गए। हालांकि शादी में गिनती के ही लोग थे। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान सुपाणा ने प्रधान धौड़ंगी को दी और उन्होंने इसके बारे में राजस्व उप निरीक्षक को बताया। एसडीएम डा. संदीप तिवारी ने बताया कि दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों की रिपोर्ट निगेटिव

श्रीनगर के कीर्तिनगर तहसील के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आई मेडिकल व प्रशासन की टीम और अन्य लोगों की कोरोना जांच निगेटिव आई है। जिस पर सभी ने राहत की सांस ली है। रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद डॉक्टर, तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारी क्वारंटीन मुक्त कर दिए गए। बता दें कि विगत 11 मई को घंडियालधार क्षेत्र में अपने गांव पहुंचे युवक  ने कोरोना संक्रमण जांच कराई थी।

19 मई को उसकी रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, तहसीलदार, राजस्व कर्मचारियों, युवक के परिजन और बस में उसके साथ सफर करने वाले लोगों के सैंपल लिए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। एसडीएम डॉ. सन्दीप तिवारी ने बताया कि कीर्तिनगर क्षेत्र से 39 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम क्वारंटीन मुक्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed