फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand : Haridwar Youth Gives Message for indian People from Italy, Viral

Coronavirus: इटली से युवक ने देशवासियों को दिया संदेश, कहा- यहां हर दो मिनट में हो रही एक मौत, लॉकडाउन का पालन करें 

Sat, 28 Mar 2020 10:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Mar 2020 10:40 AM IST
सार

  • हरिद्वार के अंकित ने इटली से देशवासियों से की अपील, कहा आप लोग लॉकडाउन का पालन करें

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand : Haridwar Youth Gives Message for indian People from Italy, Viral
इटली से अंकित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नार्थ इटली में अपने परिवार के साथ रह रहे हरिद्वार के युवा अंकित तिवारी के दिल में हिंदुस्तान धड़क रहा है। वहां कोरोना का कोहराम है और वे अपने देशवासियों के लिए चिंतित हैं। अंकित रोजाना अपनी वीडियो शेयर कर हर देशवासी को अपना संदेश दे रहा है कि केवल लॉकडाउन को अपना लें, वरना हालात बिगड़ना तय है।

विज्ञापन


अंकित मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। काफी समय से वे हरिद्वार में रह रहे थे। कनखल के संदेशनगर कॉलोनी में अपने भाई अंजित तिवारी के साथ रहने वाले अंकित तिवारी की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मूल रुप से इटली की रहने वाली बेनेदत्ता बियोनि उर्फ अंबा से शादी हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद वह पत्नी के साथ इटली में ही जाकर बस गए थे। छोटा भाई यहां एक जिम एवं पेंटागन मॉल में एक रेस्टोरेंट का संचालन करता है। कुछ समय पूर्व ही अंकित तिवारी की पत्नी ने एक बेटी अधिरा को जन्म दिया था।

सब ठीक चल रहा था लेकिन कोरोना की दस्तक ने जिंदगी के मायने ही बदल दिए हैं। नार्थ इटली के आलान्या वेलसेसिया में रहने वाले अंकित तिवारी अपनी वीडियो शेयर कर इटली के हालात से रूबरू करा रहे हैं, वे वहां की मेडिकल सुविधाओं के अव्वल होने के बाद भी कोरोना से न लड़ पाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि यहां हर दो मिनट में एक मौत हो रही है। लॉकडाउन ही बचाव का उपाय है।

केवल यही संदेश दे रहे हैं कि केवल घर में रहें। बस केवल यही इसका बचाव है। कोई दवा नहीं है, जो मौत का रूप ले चुकी इस बीमारी से बचा सके। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, यहां तक की उत्तराखंड पुलिस ने भी अपनी बेवसाइट पर इस वीडियो को अपलोड किया है।

यहां देखिए वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed