फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand : Delivery Boy Numbers list for Food Home Delivery in dehradun

Uttarakhand Lockdown: आपके घर जरूरत का सामान पहुंचाएंगे डिलीवरी ब्वाय, यहां देखें नाम और नंबर की लिस्ट...

Sat, 28 Mar 2020 01:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Mar 2020 01:09 PM IST
सार

  • डीआईजी ने पूरे जिले के लिए क्षेत्रवार डिलिवरी ब्वायज के नाम और फोन नंबर जारी किए

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand : Delivery Boy Numbers list for Food Home Delivery in dehradun
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

प्रदेशभर में चल रहे कोरोना लॉकडाउन के बीच देहरादून के डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने घर-घर सामान पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था की है। उन्होंने क्षेत्रवार ऐसे डिलीवरी ब्वायज के नाम और उनके फोन नंबर जारी किए हैं। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इन नंबरों पर फोन करके अपने घर का सामान मंगा सकता है। इसके बदले में उन्हें डिलीवरी ब्वायज को मामूली खर्च देना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते लोगों के कम से कम घर से बाहर निकलने की प्रक्रिया के तहत यह उपाय किया गया है। पुलिस की मदद से जिलेभर की ऐसी दुकानें और उनके डिलीवरी ब्वायज को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई है ताकि लोगों को आसानी से सामान मिलता रहे। किसी तरह की भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह लॉकडाउन के बीच बेवजह अपने घर से बाहर न निकलें। इसके बजाए अपने घर में ही रहकर डिलीवरी ब्वायज को फोन करके सामान मंगाएं।

डिलीवरी बॉय के नाम और नंबर देखने के लिए यहां करें क्लिक...

https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/03/27/dm_5e7e21aa95539.pdf

घर के बाहर लाल कपड़ा टांगे, पहुंचेगी पुलिस

हरिद्वार में  यदि आप जरूरी सामान लाने में असमर्थ हैं तो अपने घर के बाहर लाल कपड़ा टांग दें, आपके पास कुछ मिनटों में पुलिस पहुंच जाएगी। ठीक इसी तरह यदि आप किसी की मदद करना चाहते है तो सफेद कपड़ा टांग दें तब आपकी मदद आमजन तक पहुंचाने की व्यवस्था में भी पुलिस जुट जाएगी।

हरिद्वार पुलिस ने इस तरह की पहल की है। हरिद्वार पुलिस कभी मुनाफाखोरों को सबक सीखा रही है तो कभी भिखारियों, लावारिस पशुओं को खाना खिला रही है। अब हरिद्वार पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है।  हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने एक नई व्यवस्था बनाई है। चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी का कहना है कि कई लोग घर से सामान लेने नहीं निकल सकते हैं, वे बुजुर्ग भी हो सकते हैं।

यात्री भी फंसे हैं। ऐसे में वे अपने अपने घर, धर्मशाला या होटल की छत पर लाल कपड़ा टांग दें तो पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। इस तरह गरीबों या लावारिस पशुओं के लिए यदि कोई आमजन किसी भी तरह की मदद करना चाहता है तो वह सफेद कपड़ा टांग दे। पुलिस खुद ब खुद उस तक पहुंच जाएगी। बताया कि दो पुलिसकर्मी पूरे क्षेत्र में इसी पर निगाह रखने के लिए तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed