फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown Coronavirus in Uttarakhand : Police Strict on public, Many Lawsuit Registered

Lockdown: 112 वाहन जब्त, होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर छह और शोभायात्रा निकालने पर 20 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Mar 2020 08:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Mar 2020 08:12 PM IST
सार

  • लॉक डाउन की खिल्ली उड़ाने से बाज नहीं आ रहे लोग
  • बैंड बाजे संग महिलाएं निकाल रहीं शोभायात्रा
  • कई जगह बेवजह निकल रहे घर से बाहर
  • दो भाइयों ने की सिपाहियों से अभद्रता, हाथापाई

विज्ञापन
Lockdown Coronavirus in Uttarakhand : Police Strict on public, Many Lawsuit Registered
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पुलिस ने सोमवार से लॉक डाउन में सख्ती बढ़ा दी हैं। पुलिस ने बिना कारण के सड़क पर उतरे 112 वाहनों को जब्त कर थाने खड़ा कर लिया। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर पुलिस को लॉक डाउन का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन


सोमवार को एसपी सिटी स्वीता चौबे, सीओ सिटी शेखर सुयाल, सीओ अनुज कुमार, विवेक कुमार और पल्लवी त्यागी ने अपने अपने इलाकों को बिना मतलब घूम रहे वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया।
विज्ञापन


पहले से ही चुपहिया वाहनों के संचालन पर रोक हैं। एसपी चौबे ने बताया कि पुलिस ने 190 वाहनों का चालान करने के साथ 112 वाहनों को सीज किया गया। शांति भंग में आठ लोगों की गिरफ्तारी के साथ 27 के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहना था घर में, घूम रहे गलियों में

उत्तरकाशी और चमोली में होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने इन्हें घर पर रहने को कहा था, लेकिन ये गांव में घूमते पाए गए।

मार्च में देश के विभिन्न प्रांतों और विदेश से जुगुल्डी गांव अपने घर लौटे प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जिले में प्रवेश देने के साथ ही प्रशासन ने उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन में अपने घर पर ही रहने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस बीच जिले के विभिन्न गांवों से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं कि होम क्वारंटीन में रखे गए लोग बेधड़क गांव में घूम रहे हैं। इससे संक्रमित व्यक्ति और उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।

एसडीएम डुंडा आकाश जोशी ने बताया कि रविवार को मेडिकल टीम जुगुल्डी गांव गई थी। इस गांव में बीते 24 मार्च को बाहर से आए जितेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह, गोविंद पुत्र विजय सिंह, जगदीश पुत्र ईश्वरीय सिंह, अनिल पुत्र धर्म सिंह तथा बृजमोहन पुत्र प्रताप सिंह को होम क्वारंटीन किया गया था। मेडिकल टीम जब गांव पहुंची तो ये लोग अपने घरों में नहीं मिले। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने थाना कोतवाली में उक्त पांचों लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 188, 269 एवं 270 के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि पांचों को गिरफ्तार कर इन्हें अगले 14 दिन के लिए जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में कैद कर दिया गया है। उधर, जिला चमोली के पोखरी में होम क्वारंटीन के बजाय गांव की गलियों में घूम रहे एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवक कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से गांव आया था।

पोखरी थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि लॉकडाउन के तहत सघन चेकिंग की जा रही है कि कहीं कोई इसका उल्लंघन तो नहीं कर रहा है। खासकर बाहरी राज्यों से यहां आए लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सोमवार को वल्ली गांव पहुंची। वहां देखा गया कि गांव का 31 वर्षीय रविंद्र सिंह बिष्ट पुत्र रामचंद्र सिंह बिष्ट होम क्वारंटीन के दौरान गांव की गलियों में घूमता हुआ पाया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वह हाल ही में महाराष्ट्र से आया था और घर में ही क्वारंटीन में रखा गया है। साथ ही परिजनों को भी चेतावनी दी गई कि यदि वह फिर इसका उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ निकाली यात्रा

कोटद्वार में लॉकडाउन के दौरान नवरात्र के अवसर पर महिलाओं ने एकत्र होकर बैंड बाजे के साथ यात्रा निकाली। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने जांच की तो धारा 144 के उल्लंघन में अज्ञात 20 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं कर्णप्रयाग में लॉकडाउन का उल्लंघन करने तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया जबकि कोटद्वार में 40 वाहन सीज कर चालान किए गए।

कोटद्वार कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि सोमवार को जौनपुर-डिग्री कॉलेज रोड पर बिना इजाजत नवरात्र पर जुलूस निकालकर कई महिलाएं बैंड बाजों के साथ सड़क पर उतर आई थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर इसकी जांच कराई गई। इसके तहत लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अज्ञात करीब 20 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के तहत बिना इजाजत झुंड में सड़कों पर नहीं उतरने की अपील की।

वहीं थाना पुलिस कर्णप्रयाग ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। एसएचओ गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों को धारा 188/269 के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी नशे के आदी हैं। वहीं कोटद्वार में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 40 दोपहिया वाहनों को सीज कर, 40 लोगों का चालान किया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि भविष्य में वाहनों के चालान की अपेक्षा सीधे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। लैंसडौन में पुलिस ने बेवजह घूमने वालों की क्लास लगाई और उन्हें घर भेज दिया। वहीं छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित व नायब तहसीलदार हरीश जोशी ने पुलिस टीम के साथ बाजार व अन्य कई इलाकों का निरीक्षण किया।

निर्माण कार्य कराने पर दो पर मुकदमा
धरासू थाना पुलिस ने मजदूरों से अपने घरों का निर्माण कार्य करा रहे दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया। थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल ने बताया कि सूलीठांग एवं बनचौरा रोड बड़ेथी में निजी भवनों का निर्माण कार्य होते मिला, जहां बड़ी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। सूलीठांग निवासी विजय पंवार तथा बनचौरा रोड बड़ेथी निवासी राकेश पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया।

कोयले से कोरोना समाप्त होने की अफवाह फैलाने पर एक गिरफ्तार

बागेश्वर में कोयले से कोरोना ठीक होने की अफवाह फैलाना बागेश्वर के एक युवक को भारी पड़ गया है। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बागेश्वर के जखेड़ा थाना बैजनाथ निवासी अमित मिश्रा (26) पुत्र भुवन चंद्र मिश्रा ने रविवार को सोशल मीडिया में घर की बाईं ओर खोदने पर कोयला निकलने और उसे
माथे पर लगाने से कोरोना के दूर होने की अफवाह फैलाई थी। इस अफवाह के बाद लोगों ने घर में खुदाई करनी शुरू कर दी थी। जांच में अफवाह फैलाने में उक्त युवक की संलिप्तता सामने आई।

सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188/54 आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसको मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने सोशल मीडिया में किसी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी है।

दो भाइयों ने की सिपाहियों से अभद्रता, हाथापाई

रात में गश्त कर रहे चेतक पुलिस के दो जवानों के साथ अभद्रता और हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

कोरोना की वजह से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन और जिले में धारा 144 लागू है, लेकिन लोग इसके उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस सख्ती दिखा रही है तो यह लोग उलझ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार रात आया, जब नाम और पता पूछने पर दो सगे भाइयों ने चेतक पुलिस के जवानों हाथापाई कर दी। रविवार रात गंगनहर कोतवाली के चेतक पुलिस के जवान मुकेश जोशी और शिवचरण आजाद नगर में गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक जगह पांच से छह युवक खड़े दिखे। जवानों ने धारा 144 लगने और नाम व पता पूछा तो कुछ युवक वहां से भाग गए जबकि दो वहीं खड़े रहे।

दोनों जवानों ने युवकों का नाम और पता पूछा तो वे अभद्रता करने लगे। इतना ही नहीं दोनों ने जवानों से हाथापाई कर दी। सूचना मिलते ही एसआई नवीन पुरोहित समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर थाने ले आए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दो सगे भाई हेमंत जोशी उर्फ हरीश और विपिन जोशी उर्फ विक्रम पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी निवासी खटटिया दो बांस, जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी रावत टेंट वाली गली, आजाद नगर रुड़की के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed