{"_id":"5ec284d28ebc3e90af11c7ad","slug":"lockdown-4-0-uttarakhand-latest-news-today-haridwar-district-remove-from-red-zone-know-all-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Uttarakhand: रेड जोन से बाहर हुआ हरिद्वार, अब प्रदेश में हैं केवल ग्रीन और ऑरेंज जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Uttarakhand: रेड जोन से बाहर हुआ हरिद्वार, अब प्रदेश में हैं केवल ग्रीन और ऑरेंज जोन
Mon, 18 May 2020 08:59 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 May 2020 08:59 PM IST
सार
- प्रदेश के छह जिले ऑरेंज सात ग्रीन, रेड में कोई नहीं
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉकडाउन 4.0 में केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के आधार पर रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन तय करने का अधिकार प्रदेश सरकार को दे दिया है। इसके चलते आज सरकार ने हरिद्वार जिले को रेड जोन से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण के सात मरीज सामने आए थे। रविवार को सातवें मरीज के ठीक होने के बाद जिले में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं बचा है। इसके चलते अब सरकार ने हरिद्वार को भी ग्रीन जोन में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून में मिला एक और संक्रमित मामला, कुल मरीजों का आकड़ा हुआ 93
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से जनपदों की रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की श्रेणी तय की जाती थी। जोन तय करने के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित हैं। इसमें संक्रमण की दर, मरीजों के ठीक होने की दर, सर्विलांस, सैंपल जांच शामिल हैं।
अब से किस जनपद को कौन सा जोन घोषित करना है यह प्रदेश सरकार तय करेगी। लेकिन इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि अब प्रदेश में केवल ग्रीन और ऑरेंज जोन ही हैं। प्रदेश में अभी 93 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जिसमें से 52 मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकार का प्रयास है कि कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में रहे।
Trending Videos
ये है ग्रीन और ऑरेंज जोन की जिलेवार स्थिति
- ऑरेंज जोन- अल्मोड़ा,देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी।
- ग्रीन जोन- हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत।
- कंटेंनमेंट जोन- 7 (देहरादून- चमन विहार लेन11, ऋषिकेश - 20 बीघा कॉलोनी, शिवा एन्क्लेव, आवास विकास कॉलोनी, रुड़की- नगला इमरती, खाताखेड़ी, ऊधमसिंहनगर-राजीवनगर वार्ड नंबर-13)
जिलेवार कोरोना संक्रमण की स्थिति
जनपद - संक्रमित - ठीक हुए मरीज
देहरादून 47 28
हरिद्वार 07 07
नैनीताल 15 10
ऊधमसिंह नगर 18 05
उत्तरकाशी 02 -
अल्मोड़ा 02 01
पौड़ी 02 01
चमोली 01 -
देहरादून 47 28
हरिद्वार 07 07
नैनीताल 15 10
ऊधमसिंह नगर 18 05
उत्तरकाशी 02 -
अल्मोड़ा 02 01
पौड़ी 02 01
चमोली 01 -
यह है मानक
- कुल सक्रिय केस - दो सौ से अधिक रेड, उससे कम ऑरेंज और शून्य केस पर ग्रीन जोन
- प्रति लाख आबादी पर कुल केस - 15 से अधिक रेड, शून्य से 15 ऑरेंज और शून्य पर ग्रीन जोन
- सात दिनों में डबलिंग रेट- 14 दिन में दोगुने पर रेड, 14 से 28 के बीच ऑरेंज और उससे अधिक पर ग्रीन जोन
- मृत्यु दर- छह प्रतिशत पर रेड, छह से एक प्रतिशत के बीच ऑरेंज और एक से कम पर ग्रीन जोन
- टेस्टिंग दर प्रति एक लाख - 65 से कम रेड जोन, 65 से दो सौ के बीच ऑरेंज और उससे अधिक ग्रीन जोन
- पॉजिटिव आने का अनुपात- 6 प्रतिशत पर रेड, 6 से दो प्रतिशत के बीच ऑरेंज और दो से कम पर ग्रीन जोन