फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 4.0 in uttarakhand : Special Train will reach Haridwar On 26th may

Lockdown 4.0: मंगलवार को त्रिवेंद्रम से हरिद्वार पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन, पुणे से लालकुआं के लिए भी हुई रवाना

Mon, 25 May 2020 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 May 2020 08:26 PM IST
सार

  • 2.49 लाख प्रवासियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, 1.60 लाख पहुंचे

विज्ञापन
lockdown 4.0 in uttarakhand : Special Train will reach Haridwar On 26th may
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को लाने के लिए अगले दो-तीन दिन में जयपुर और दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। मंगलवार को एक स्पेशल ट्रेन प्रवासियों को लेकर त्रिवेंद्रम से हरिद्वार पहुंच रही है। वहीं पुणे से भी एक स्पेशल ट्रेन लालकुआं के लिए रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रवासियों को लाने के लिए जयपुर से काठगोदाम और दिल्ली से हरिद्वार व काठगोदाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की कोशिशें जारी हैं। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं बहेड़ी से उत्तराखंड और उत्तराखंड से मुजफ्फरनगर व बहेड़ी के लोगों को बसों से लाने व भेजने की योजना तैयार हो रही है।  26 से 28 मई तक देहरादून से फैजाबाद, गोरखपुर, रायबरेली के लगभग 5044 प्रवासियों को भेजने की प्रक्रिया भी गतिमान है।

विज्ञापन

दो चरणों में नेपाल से आएंगे 680 भारतीय

नेपाल में फंसे 680 भरतीय दो चरणों में देश वापस आएंगे। इसके पहले चरण में 29 मई को 295 भारतीय जिनमें 25 उत्तराखंड के प्रवासी भी शामिल हैं। ये बनबसा के रास्ते उत्तराखंड की सीमा में दाखिल होंगे। दूसरे चरण में 30 मई को 385 भारतीय नागरिकों का आगमन होगा। इधर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से दूसरे जनपदों में आने जाने वाले लोगों की संख्या 1,18,912 पहुंच चुकी है।

249806 ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण
अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए अब तक 2,49,806 प्रवासियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। इनमें से 1,60,019 लोग अलग-अलग माध्यमों से उत्तराखंड लाए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 59,266 लोग दिल्ली से आए हैं, जबकि 24902 लोग यूपी से, 23,759 हरियाणा, 9894 महाराष्ट्र, 9658 चंडीगढ़, 9439 पंजाब, 8923 राजस्थान, 7957 गुजरात, 5770 कर्नाटक व 1451 अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए हैं।

44,128 लोगों को राज्य से बाहर भेजा
प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि अब तक उत्तराखंड से अन्य राज्यों को जाने वाले लोगों की संख्या 44,128 है। अब तक 48,907 लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। अपने राज्यों को जाने वाले सबसे अधिक 18490 लोग यूपी के हैं। उसके बाद 10,263 लोग बिहार, 2772 जम्मू, 2413 दिल्ली, 1796 राजस्थान, 1456 पश्चिम बंगाल, 1270 छत्तीसगढ़, 722 हरियाणा, 541 पंजाब व 4405 अन्य राज्यों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed