फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 4.0 in Uttarakhand Latest News Update :migrants can quarantine in hotel from their own money

Lockdown 4.0 in Uttarakhand : अपने खर्चे पर होटल में क्वारंटीन हो सकेंगे प्रवासी

Wed, 27 May 2020 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 May 2020 10:39 AM IST
सार

  • प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट होने पर खुद होटल चुनने का दिया विकल्प

विज्ञापन
Lockdown 4.0 in Uttarakhand Latest News Update :migrants can quarantine in hotel from their own money
Air India special flight - फोटो : ANI

विस्तार

फ्लाइट से आने वाले प्रवासी संस्थागत क्वारंटीन को लेकर अगर प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो उनके सामने खुद होटल चुनने का विकल्प होगा। इसके लिए उन्हें खर्चा स्वयं वहन करना होगा।

विज्ञापन


Lockdown 4.0 : देहरादून की गलियों और संकरे रास्ते में सैनिटाइजेशन करेगा रोबोट सानी  
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि फ्लाइट से आने वाले कुछ प्रवासियों ने सोमवार को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर असंतुष्टि जाहिर की थी। जबकि कई ने व्यवस्था की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए प्रशासन असंतुष्ट लोगों को अपने खर्च पर मनपसंद होटल चुनने का विकल्प देने जा रहा है। इस दौरान होटल के कमरे का खर्च, खाने आदि का बिल संस्थागत क्वारंटीन किए जाने वाले व्यक्ति को ही देना होगा।

नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन अपने स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाने से अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल गिरता है।

इसलिए अब लोगों को व्यक्तिगत खर्च पर मन मुताबिक होटल में संस्थागत क्वारंटीन का विकल्प दिया जा रहा है। ऐसे में अगर संस्थागत क्वारंटीन किए गए व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed