फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : robot will sensitize dehradun roads

Lockdown 4.0 : देहरादून की गलियों और संकरे रास्ते में सैनिटाइजेशन करेगा रोबोट सानी

Tue, 26 May 2020 04:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4.0 in uttarakhand latest news : robot will sensitize dehradun roads
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शहर की गलियों में रोबोट सैनिटाइजेशन करता नजर आएगा। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस के छात्र ऐसे ही एक रोबोट को विकसित करने में लगे हुए हैं। यह छोटी गलियों और संकरे रास्तों में आसानी से सैनिटाइजेशन कर सकेगा।
विज्ञापन


Coronavirus In Uttarakhand: प्रदेश में 17 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या, सभी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इन्फॉर्मेटिक्स डिपार्टमेंट में सहायक प्रोफेसर शुभी शर्मा इस काम में प्रमुख आविष्कारक की भूमिका निभा रही हैं। बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र नीला आडवाणी सह आविष्कारक के रूप में उनका साथ दे रहे हैं। आविष्कारों ने इस रोबोट का नाम सानी रोबो रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी दिशाओं में चलने में सक्षम

शुभी ने बताया कि उनके मन में हमेशा से ही समाजसेवा में योगदान देने की चाह थी। जब उन्होंने समाचारों में देखा की ‘स्वच्छता कर्मचारी’ झुग्गी-झोपड़ी वाले संकीर्ण क्षेत्रों में जान जोखिम में डालते हुए सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। तब ऐसे रोबोट का आविष्कार करने का विचार आया।

यह रोबोट कॉम्पैक्ट आकार एवं हल्के वजन का है। तीन घूमने वाले पहियों की मदद से आराम से कहीं भी आ-जा सकेगा। इसके वाणिज्यिक मॉडल के वजन को हल्का रखने के लिए उन्होंने ‘पॉलीप्रोपाइलीन’ का उपयोग प्रस्तावित किया है। रोबोट का आयाम ढाई फीट से कम होगा जो एक कैमरे के साथ-साथ एक सैनिटाइजर वितरण स्प्रिंकलर से लैस होगा।

यह तीन पहियों के कारण सभी दिशाओं में चलने में सक्षम होगा। दो लीटर क्षमता वाली सैनिटाइजर डिस्पेंसिंग यूनिट के साथ इसके तल पर रखीं बैटरी भी अपने वजन से रोबोट को स्थिरता प्रदान करने में मददगार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed