Lockdown 4.0: मुरादाबाद से एंबुलेंस बुक कर नैनीताल पहुंचा परिवार, मुकदमा दर्ज, सभी होम क्वारंटीन
- मुरादाबाद से आ रही एंबुलेंस को बारापत्थर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के बीच मुरादाबाद से बिना अनुमति के एंबुलेंस में सवार परिवार नैनीताल पहुंच गया। चेकिंग में पकड़ने के बाद पुलिस ने चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें दो स्थानों पर होम क्वारंटीन किया है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह एसआई नरेंद्र कुमार बारापत्थर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रही एक एंबुलेंस को जांच के लिए रोका गया। एसआई ने एंबुलेंस चालक को रोककर अनुमति पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में एंबुलेंस चालक ने बताया कि मुरादाबाद से वह एक परिवार को बुकिंग पर छोड़ने आ रहा था।
यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0: उत्तराखंड में जनता को मिली राहत, शुक्रवार से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें
एंबुलेंस को रास्ते में भी किसी ने नहीं रोका। एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में नैनीताल निवासी नवीन कुमार, उनकी पत्नी रिंकी, नवीन की दो माह की बेटी, एक नाबालिग किशोरी और नवीन की मां शकुंतला देवी मौजूद थी।
मुकदमा दर्ज
यह सभी मल्लीताल मेट्रोपोल क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर नवीन कुमार, उनकी मां शकुंतला देवी, पत्नी रिंकी समेत मुरादाबाद निवासी एंबुलेंस चालक महेश कुमार और उसके साथी पवन कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद इन सभी की स्वास्थ्य जांच कराई गई। उसके बाद चालक और उसके साथी को उनके किसी परिचित के यहां और नवीन और उसके परिजनों को उनके घर पर होम क्वारंटीन कर दिया है।