Lockdown in Uttarakhand: रेट लिस्ट नई पर पुराने दामों पर बिकी शराब
- मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद खुली अधिकारियों की आंखें
- इस बार लगभग 100 रुपये से 200 रुपये प्रति बोतल कम हैं दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब बिक्री के साथ खेल भी शुरू हो गया है। ठेकों के बाहर रेट लिस्ट तो नई लगा दी गई, लेकिन शराब पुराने दामों पर ही बिकती रही। लॉकडाउन में ठेके बंद होने से परेशान चल रहे लोगों ने भी इसका ज्यादा विरोध नहीं किया। इस संबंध में कुछ शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने अधीनस्थों को रवैया सुधारने की हिदायत दी।
इधर, बुधवार व मंगलवार को ठेेकों पर सोमवार की अपेक्षा भीड़ कम देखने को मिली। इस बार पिछले साल की अपेक्षा प्रति बोतल 100 रुपये 200 रुपये तक कम किए गए हैं। ऐसा सरकार ने तस्करी रोकने और राजस्व बढ़ाने की सोच के साथ किया था। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से ठेकों में पुराना स्टॉक बचा हुआ था।
नियमानुसार पुराने प्रिंट की शराब को भी नई रेट लिस्ट के अनुसार ही बेचा जाना चाहिए। ऐसा ही तब किया जाता है जब पुराने प्रिंट पर दाम कम होते हैं और नई रेट लिस्ट में ज्यादा। इस बार भी नई रेट लिस्ट सभी ठेकों पर चस्पा कर दी गई है। लेकिन, शराब पुराने दामों पर ही बेच जा रही है।
ठेकों पर यह खेल खुलेआम
ठेकों पर यह खेल खुलेआम आम हो रहा है, लेकिन लेकिन अधिकारियों ने आंखें बंद कर ली हैं। कुछ लोगों ने मंगलवार को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल तक कर दी। ऐसे में अधिकारियों के कान खड़े हुए तो उन्होंने ठेका संचालकों और अधीनस्थों को हिदायत दी।
इधर, बुधवार को ठेके खुलने का तीसरा दिन था। ऐसे में सोमवार की अपेक्षा भीड़ कम देखने को मिली। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक बिना किसी विवाद के शराब की बिक्री शहर और आसपास के क्षेत्रों में की गई।
दो दिन में बिकी ढाई करोड़ की शराब
आबकारी विभाग के मुुताबिक सेेमवार को लगभग एक करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। मंगलवार को देसी मदिरा की दुकानें भी खुल गईं। विभाग के आंकलन के मुताबिक मंगलवार का आंकड़ा लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। ऐसे में दो दिनों में लगभग ढाई करोड़ रुपये की शराब जिले में बेची गई।
एक ब्रांड की आपूर्ति में दिक्कत
एक ब्रांड की शराब मिलने में लगातार दूसरे दिन भी दिक्कत सामने आई। एक नामी कंपनी की मनमानी का संज्ञान जब शासन के एक अधिकारी ने लिया तो उन्होंने स्थानीय अधकारी को एफएलटू के गोदाम में भेजकर दो चार ठेकों को आपूर्ति सुनिश्चित कराई। बताया जा रहा है कि इस नामी कंपनी की शराब की आपूर्ति में अभी दिक्कत सामने आ सकती है।