फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lockdown 3.0: uttarakhand govrnment will bring migrants form train also

Uttarakhand Lockdown 3.0 : ट्रेन से भी लाए जाएंगे प्रवासी, राज्य सरकार देगी किराया

Thu, 07 May 2020 02:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
lockdown 3.0: uttarakhand govrnment will bring migrants form train also
File Photo - फोटो : पीटीआई

परिवहन निगम की बसों और निजी वाहनों के बाद अब राज्य सरकार ट्रेनों से अन्य राज्यों में फंसे सभी प्रवासियों को सुरक्षित घर लाएगी। राज्य ने केंद्र को 12 ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


लौटने वाले प्रवासियों का किराया राज्य सरकार ही वहन करेगी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि सभी प्रवासियों को 15 दिन के अंदर वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


दक्षिण के राज्यों से ट्रेन के माध्यम से यात्री लाए जाएंगे। पुणे और अहमदाबाद व सूरत में फंसे लगभग छह हजार प्रवासियों की सूची वहां की प्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार और काठगोदाम में इन यात्रियों को लाया जाएगा और उससे आगे छोटे वाहनों से गृह जनपद में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। 

केंद्र सरकार की ओर से विदेश में फंसे प्रवासियों की भारत वापसी के लिए शुरू की जा रही विमान सेवा में भी उत्तराखंड के प्रवासियों को भी लाया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस बाबत विदेश मंत्रालय से बात कर ली है।

प्रवासियों के लिए नए नियम, डीएम नोडल अफसर

अन्य राज्यों से डेढ़ लाख से ज्यादा प्रवासियों की वापसी के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नई एसओपी- मानक प्रचालक विधि जारी की है।

इसमें जिलाधिकारियों को नोडल अफसर बनाया है। अभी तक प्रदेश में राज्य स्तर पर दो नोडल अफसर होते थे। अब संबंधित जिले के डीएम अपने स्तर पर राज्यों के प्रवासियों से बात कर सकेंगे।

13 जिलों के डीएम अब ये काम करेंगे। इससे लोगों की आवाजाही में तेजी आएगी। इसके लिए डीएम परमिट जारी करेंगे।

कंटेनमेंट जोन से न कोई आएगा और न ही कोई इस जोन में भेजा जाएगा। अन्य राज्यों में फंसे रिश्तेदारों को भी लाने की परमिशन दे दी गई है। यह अनुमति डीएम की ओर से दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed