फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0: Uttar pradesh and haryana youth come haridwar from Shramik Express train

Lockdown 3.0: उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस में मिले यूपी-हरियाणा के युवक

Wed, 13 May 2020 05:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 May 2020 05:30 PM IST
सार

  • यूपी और हरियाणा के प्रवासी पहुंचे हरिद्वार, गुरुवार को बेंगलुरू से पहुंचेगी ट्रेन
  • मंगलवार रात सूरत से हरिद्वार आई थी श्रमिक एक्सप्रेस

विज्ञापन
Lockdown 3.0: Uttar pradesh and haryana youth come haridwar from Shramik Express train
हरिद्वार पहुंचे प्रवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार देर रात सूरत से हरिद्वार आई श्रमिक एक्सप्रेस में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पांच युवक भी यहां पहुंच गए। पांचों युवकों ने अपने को उत्तराखंड निवासी बताया था। जिला प्रशासन ने उन्हें देहरादून भेज दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार की रात ग्यारह बजे सूरत से 1173 प्रवासियों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन हरिद्वार पहुंची थी। श्रमिक एक्सप्रेस से आए करीब 500 लोगों को ठहराने की व्यवस्था ज्वालापुर के बंधन और मोती महल मंडप में की गई। यहां पर तहसीलदार आशीष घिल्डियाल की ओर से की जा रही जनपद वार छंटनी के दौरान उत्तर प्रदेश के तीन और हरियाणा के दो युवक भी मिले। युवकों ने अपने नाम जितेंद्र सिंह निवासी अमरोहा, पिंकल कुमार और अंकित निवासी धामपुर बिजनौर बताया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: ...यहां मोबाइल नेटवर्क के लिए जान हथेली पर रखकर खड़ी चढ़ाई करने को मजबूर हैं लोग, तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य युवकों ने अपना नाम रोहित और अभिषेक निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा बताया। ये सभी पांचों युवक सूरत के होटलों में काम करते थे। तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि पांचों युवकों को देहरादून भेज दिया गया है। वहीं से उनके बारे में निर्णय लिया जाएगा।

गुरुवार को बेंगलुरू से पहुंचेगी ट्रेन

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पुणे से 1206 और सूरत से 1173 प्रवासियों को घर भेजने के बाद अब तीसरी श्रमिक एक्सप्रेस से आ रहे 1070 प्रवासियों के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि बेंगलुरू से 12 मई को दोपहर 3.30 बजे श्रमिक एक्सप्रेस रवाना हो चुकी है। यह ट्रेन 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र ने दिखाई मुनस्यारी के ट्यूलिप गार्डन की तस्वीरें, उमर अब्दुल्ला बोले- सुंदर हैं लेकिन...

एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि श्रमिक एक्सप्रेस में अल्मोड़ा के 10, बागेश्वर के 17, चमोली के 67, चंपावत के 03, देहरादून के 100, हरिद्वार के 16, पौड़ी गढ़वाल के 63, पिथौरागढ़ के 7, रुद्रप्रयाग के 114, टिहरी गढ़वाल के 545, उत्तरकाशी के 128 प्रवासी लोग हैं। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि प्रवासी यात्रियों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच के लिए पूरी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed