फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0 in Uttarakhand Latest News Update : school college closed scholarship Verification stops

Lockdwon 3.0 : कॉलेज-स्कूल बंद होने से रुका छात्रवृत्ति का सत्यापन, छात्रों की उठाना पड़ेगा खामियाजा

Sat, 09 May 2020 06:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 May 2020 06:32 PM IST
सार

  • समाज कल्याण कार्यालय से मार्च से होना था आवेदनों का सत्यापन

विज्ञापन
Lockdown 3.0 in Uttarakhand Latest News Update : school college closed scholarship Verification stops
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज बंद होने से समाज कल्याण की ओर से किया जाने वाला छात्रवृत्ति का भौतिक सत्यापन अधर में रह गया है। स्कूल-कॉलेज कब खुलेंगे, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। सत्यापन में देरी से भुगतान के कारण छात्रों को फीस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


वर्ष 2019-20 की छात्रवृत्ति के आवेदन आ चुके हैं। मार्च से समाज कल्याण विभाग ने स्कूल-कॉलेजों में जाकर आवेदनों की भौतिक सत्यापन करना था। इसमें आवेदक के सभी दस्तावेजों की जांच की जानी थी, ताकि यह पता चल सके कि कोई आवेदन फर्जी तो नहीं है, लेकिन अचानक लॉकडाउन लागू हो गया, जिसके बाद से स्कूल-कॉलेज बंद हैं।
विज्ञापन


अब तीन मई से विभाग कार्यालय खुल चुके हैं। विभागीय अधिकारियों ने छात्रवृत्ति के भौतिक सत्यापन को प्राथमिकता में शामिल किया है और जल्द सत्यापन शुरू करना चाहते हैं। विभाग का कहना है कि भौतिक सत्यापन में जितनी देरी होगी, भुगतान में भी उतनी ही देरी होगी। इसका खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज बंद होने से छात्रवृत्ति के भौतिक सत्यापन शुरू नहीं हो पाए हैं। जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में जाकर सत्यापन करने में काफी समय लगता है। सत्यापन में देरी से भुगतान में भी विलंब होगा। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है।
- हेमलता पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed