फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lock of BSF Inspector's locked house broken; jewelry and cash worth

Dehradun News: बीएसएफ इंस्पेक्टर के बंद मकान का ताला टूटा, 15 लाख के जेवर व नकदी चोरी

Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lock of BSF Inspector's locked house broken; jewelry and cash worth
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में बीएसएफ इंस्पेक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना 21 जुलाई से 28 जुलाई के बीच की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम चांदपुर निवासी शिकायतकर्ता दीपा शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पति मोहन दत्त शर्मा बीएसएफ में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में बाड़मेर (राजस्थान) में तैनात हैं। वह 21 जुलाई को अपने बेटे के पास चंडीगढ़ गई हुई थीं। 28 जुलाई को उनके भाई ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर जांच करने पर सोने का हार, नथ, गलाबंद, कंगन, छह अंगूठियां, कान के टॉप्स, चेन, करीब दो किलो चांदी के सिक्के, मंदिर की चांदी की मूर्तियां, लोटा, माला, कीमती घड़ी, टॉर्च, राशन और 50 हजार रुपये नकद चोरी मिले। उन्होंने बताया कि आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed