फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Six outpost in-charge line spot for not telling location to ssp

Dehradun: कप्तान ने पूछी पुलिसकर्मियों की लोकेशन, नहीं बताने पर छह चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 11 Aug 2022 12:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने यातायात सुचारू करने के लिए चौकी और थाना प्रभारियों से लोकेशन पूछी तो कई थाना और चौकी प्रभारियों ने अपनी लोकेशन कंट्रोल रूम को बता दी, लेकिन छह चौकी प्रभारी कोई जवाब नहीं दे सके।

विज्ञापन
Dehradun news: Six outpost in-charge line spot for not telling location to ssp
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में बारिश में सड़कों पर जाम लगा था। यातायात सुचारू चले, इसकी चिंता कप्तान को हुई, लेकिन चौकी प्रभारी शायद इससे अनजान थे। कप्तान ने कंट्रोल रूम से सबकी लोकेशन पूछी। कुछ ने जवाब दिया, लेकिन छह चौकी प्रभारी बार-बार पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दे सके। इन सभी को कप्तान ने तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद से शहर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इससे जगह-जगह जाम लग गया। लोगों ने भी इसकी शिकायतें शुरू कर दीं। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर तक बात पहुंची तो उन्होंने यातायात सुचारू करने के लिए चौकी और थाना प्रभारियों को बताना चाहा। सबसे पहले कंट्रोल रूम के माध्यम से उनकी लोकेशन पूछनी चाही। कई थाना और चौकी प्रभारियों ने अपनी लोकेशन कंट्रोल रूम को बता दी, लेकिन छह चौकी प्रभारी कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी करनपुर दीपक धारीवाल, सर्किट हाउस प्रभारी पंकज महिपाल, नया गांव के विवेक राठी, आईएसबीटी के ओमवीर तोमर, जोगीवाला के दीपक द्विवेदी और इंदिरा नगर में प्रमोद कुमार अपनी लोकेशन नहीं बता पाए। कंट्रोल रूम से बार-बार उनकी लोकेशन पूछी गई, लेकिन ये सभी अपने वायरलेस सेट से दूर थे। एसएसपी ने बताया कि कई दिन पहले ही चौकी और थाना प्रभारियों को पीक आवर्स में अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन कई प्रभारी लापरवाही बरत रहे हैं। इन छह चौकी प्रभारियों को अनुशासनहीनता में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed