{"_id":"65d8ff612acf30101b088b98","slug":"loans-distributed-in-pm-swarozgar-more-than-the-target-applications-dehradun-news-c-5-1-drn1030-356691-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पीएम स्वरोजगार में लक्ष्य से ज्यादा बंटा ऋण, आवेदन अब भी कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पीएम स्वरोजगार में लक्ष्य से ज्यादा बंटा ऋण, आवेदन अब भी कतार में
विज्ञापन
I
II- डेंटल क्लीनिक, वर्कशॉप व सैलून खोलने में दिलचस्पी दिखा रहे दूनवासी
I
I
I
I- 43 लिया गया था लक्ष्य, अब तक 58 लोगों को वितरित किया गया ऋण
I
Iप्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का दूनवासी खूब लाभ उठा रहे हैं। इसके लिए लोगों में उत्साह का परिणाम है कि लक्ष्य से ज्यादा ऋण बंट गया है और अब भी तमाम आवेदन कतार में हैं। योजना के तहत ऋण लेकर लोग डेंटल क्लीनिक, वर्कशॉप, प्रिंटिंग प्रेस, साइबर कैफे और सैलून आदि स्वरोजगार चला रहे हैं।
I
Iप्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत दून में 43 इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वित्त वर्ष पूरा होने में अभी कुछ सप्ताह बाकी हैं फिर भी लक्ष्य से 15 अधिक लोगों ने ऋण ले लिया है। अब तक 58 लोगों को 517.671 लाख रुपये का ऋण मिल चुका है। इनमें से 36 लाभार्थियों को 110.33 लाख रुपये का अनुदान भी जारी किया जा चुका है।
I
I
I
I71 आवेदनों को मिल चुकी स्वीकृति
I
Iविभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में अभी तक 199 प्रोजेक्ट के आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। बैंकों ने 71 आवेदनों को मंजूरी देते हुए 702.57 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई है। इनमें से 58 प्रोजेक्ट को ऋण दिया भी जा चुका है। अधिकांश इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। आगामी दिनों में बैंकों की जरूरी औपचारिकता होने पर बाकी प्रोजेक्ट के आवेदकों को भी ऋण जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
I
I
I
Iइन स्वरोजगारों के लिए ले सकते हैं ऋण
I
Iप्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत निर्माण व सेवा क्षेत्र की इकाइयां स्थापित की जा सकती हैं। इनमें फूड सप्लीमेंट, रेस्टोरेंट, टेलरिंग से लेकर पापड़, प्रिंटिंग प्रेस, इलेक्टॉनिक स्टोर, मोबाइल स्टोर, साइबर कैफे, वर्कशॉप, मिल्क प्रोडक्ट तक के काम शामिल हैं।।
I
I
I
I
I
I
I
Iप्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम से जुड़कर लोग स्वरोजगार कर रहे हैं। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग योजना में बखूबी रुचि ले रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - अंजनी रावत नेगी, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, देहरादूनI