{"_id":"5b0ea7854f1c1ba46e8b5661","slug":"loan-for-self-employment-apply-online-hurry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना रोजगार शुरू करने के लिए LOAN चाहिए तो देर न करें, जल्दी से यहां आवेदन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना रोजगार शुरू करने के लिए LOAN चाहिए तो देर न करें, जल्दी से यहां आवेदन करें
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Wed, 30 May 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
loan
- फोटो : loan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपना रोजगार करना चाहते हैं तो यहां आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। बस जल्दी से अप्लाई करें।
विज्ञापन
उत्तराखंड के टिहरी पालिका प्रशासक व एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि दीनदयाल अंतोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2018-19 के लिए सभी नगर पंचायत और पालिका क्षेत्र के निवासी स्वरोजगार ऋण के लिए व्यक्तिगत और समूह के रूप में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व बेरोजगार युवाओं को व्यक्तिगत दो लाख और समूह में उद्यम के लिए 10 लाख तक का ऋण अनुदान दिया जा रहा है। ऋण के लिए पालिका टिहरी, मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर, चंबा, देवप्रयाग दो, नगर पंचायत घनसाली, चमियाला, लंबगांव, कीर्तिनगर और गजा शामिल हैं। ऋण लेने के इच्छुक संबंधित नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन