फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loader vehicle caught fire on the Rishikesh-Badrinath highway Devprayag Sringara Garhwal

Devprayag: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास अचानक चलते लोडर में लगी आग, वाहन में लदा सारा सामान जलकर राख

Thu, 08 May 2025 02:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 May 2025 02:50 PM IST
सार

सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने देखा एक लोडर के पीछे से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत वाहन चालक को बताया। चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी।

विज्ञापन
loader vehicle caught fire on the Rishikesh-Badrinath highway Devprayag Sringara Garhwal
लोडर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी के पास एक लोडर वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन में लदा सारा माल जलकर राख हो गया। घटना के समय वाहन हरिद्वार से गुप्तकाशी के लिए जा रहा था।  

विज्ञापन


बछेलिखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि लोडर वाहन स्थानीय दुकानदारों के लिए पत्ते, गिलास, दौने, फिनाइल, जलजीरा जैसी वस्तुओं की डेली सर्विस करता था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के चालकों ने जब लोडर के पीछे से धुआं और आग निकलते देखा, तो उन्होंने तुरंत वाहन चालक को बताया। चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Helicopter Crash: काली सुबह...उड़ान में दब गई चीखें...हादसे ने छीन ली छह लोगों की जिंदगी, तस्वीरें

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन का सम्पूर्ण सामान जल चुका था। चालक दीपक (निवासी रुड़की) को इस घटना में किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed