{"_id":"58e7380b4f1c1b081a5b5258","slug":"lk-advani-meet-with-avdheshanand-giri-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः एलके आडवाणी ने महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः एलके आडवाणी ने महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से की मुलाकात
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
LK Advani
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अपनी पुत्री प्रतिभा आडवाणी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लाल कृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने हरिहर आश्रम में महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने आश्रम में मौजूद बंदरों को जिमाया।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ गुरुवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे थे।
यहां उन्होंने अपनी धर्म पत्नी कमला आडवाणी की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा रोपा और आत्मशांति के लिए गंगाघाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर हवन-यज्ञ में आहूति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने आडवाणी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन