ऋषिकेश पहुंचे लालकृष्ण आडवानी पत्नी को याद कर हुए भावुक, पौधा रोपते हुए आंखे हो गई नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी पत्नी स्व. कमला आडवानी की दूसरी बरसी पर तीर्थनगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम परिसर में पत्नी की स्मृति में रोपे गए रुद्राक्ष के पौधे को पानी दिया।
मीडिया से बातचीत में वह पत्नी कमला आडवानी का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। कहा कि आश्रम से उनकी व पत्नी की यादें जुड़ी हुई हैं। लिहाजा यहां आने पर उनकी यादें ताजा हो जाती हैं।
शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे पूर्व उप प्रधानमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता परिवार के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने आश्रम में पत्नी स्व. कमला आडवानी की दूसरी बरसी पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। पत्नी की याद में पहली बरसी पर आश्रम में लगाए गए रुद्राक्ष के पौधे को सींच कर ईश्वर से उनकी आत्मशांति की कामना की।
इस दौरान उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से मुलाकात की और उनसे काफी देर तक चर्चा की। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पत्नी का जिक्र आते ही आडवानी उनकी याद में भावुक हो गए।
जौलीग्रांट से स्वर्गाश्रम तक रही कड़ी सुरक्षा
उन्होंने लड़खड़ाती जुबान से सिर्फ यह कहा कि परिवार में कमला की कमी उन्हें खूब खलती है। बताया कि परमार्थ आश्रम आने पर पत्नी कमला आडवानी की यादें फिर से ताजा हो जाती हैं और उससे मन को काफी तसल्ली मिलती है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह संसद में बैठक थी, उसके बाद वह तीर्थनगरी आए हैं। आडवानी रात करीब आठ बजे वापस रवाना हो गए।
गौरतलब है कि पूर्व डिप्टी पीएम आडवानी की पत्नी कमला आडवानी का वर्ष 2016 में छह अप्रैल को निधन हो गया था। वह 10 अप्रैल को पत्नी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के लिए स्वर्गाश्रम पहुंचे थे।
जौलीग्रांट से स्वर्गाश्रम तक रही कड़ी सुरक्षा
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से स्वर्गाश्रम पहुंचे। इस दौरान जौलीग्रांट से लेकर रानीपोखरी, ऋषिकेश और आईडीपीएल, स्वर्गाश्रम तक उनकी सुरक्षा में जागह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसके लिए दून और पौड़ी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाली और थाने के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मंगाया गया था।