फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm narendra modi kedarnath visit today

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री, आज केदारनाथ धाम में करेंगे पूजा-अर्चना

Sat, 18 May 2019 08:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 May 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi kedarnath visit today
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री का विशेष विमान सुबह आठ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। जौलीग्रांट से वायुसेना का हेलीकॉप्टर उन्हें  केदारनाथ धाम लेकर जाएगा। रात्रि विश्राम केदारनाथ में करने के बाद प्रधानमंत्री रविवार सुबह बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर दिल्ली लौटेंगे। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बदरी-केदार धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम कुछ देर रुकने के बाद 8.15 बजे केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंच साढ़े नौ बजे बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही ध्यान गुफा में भी जाएंगे।

विज्ञापन

 

इसे लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वे 11.30 बजे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। प्रधानमंत्री केदारनाथ में रात्रि प्रवास ध्यान गुफा में ही करेंगे। 19 मई को सात बजे प्रधानमंत्री श्री बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरेंगे। करीब सवा घंटे बदरीनाथ में रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह 11.30 बजे हेलीकाप्टर से जौलीग्रांट पहुंचेंगे, जहां से उनका विशेष विमान उन्हें दिल्ली लेकर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री दौरे की दिनभर चलती रही तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर चल रही तैयारियों की दिनभर समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर जानकारी ली। पीएम सुबह आठ बजे जौलीग्रांट पहुंच रहे हैं, जिसके लिए वहां सुरक्षा का पर्याप्त बंदोबस्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने एयरपोर्ट पहुंच सुरक्षा तैयारियों को लेकर बैठक भी ली।

 
पीएम के सुबह नौ बजे केदारनाथ पहुंचने से पहले वहां की व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने उच्चाधिकारियों से जानकारी ली। दोनों धामों पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आए। हालांकि सुरक्षा कारणों से पीएम की पूजा अर्चना के समय अन्य श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं होगा, लेकिन उसके बाद यात्रा यथावत चलेगी। इस दौरान सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को धाम पहुंचने की अनुमति मिलेगी।

उधर, जौलीग्रांट में पीएम के पहुंचने के लिए तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री केवल 15 मिनट के लिए ही एयरपोर्ट पर रुकेंगे। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनकी अगवानी कर सकते हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने शुक्रवार को एयरपोर्ट पहुंचे। वहां एसडीआरएफ  की टीम को भी उन्होंने दिशानिर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed