फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   live assembly sub election 2018 tharali seat uttarakhand

थराली विस उपचुनाव 2018 : 53.63 प्रतिशत हुआ मतदान, 31 मई को होगी मतगणना

Mon, 28 May 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/कर्णप्रयाग Updated Mon, 28 May 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
live assembly sub election 2018 tharali seat uttarakhand
tharali election - फोटो : amar ujala

उत्तराखंउ के थराली विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनावों के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया, लेकिन इस बार मतदान प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र के देवाल, थराली और नारायणबगड़ के पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें नहीं दिखी। इस बार यहां मतदान 53.63 प्रतिशत रहा जबकि 2017 में यहां 58.04 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


सोमवार सुबह सात बजे विधानसभा क्षेत्र के सभी 178 बूथों पर आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के दौरान हाटकल्याणी और सरपाणी में ईवीएम में कुछ दिक्कतें हुईं, लेकिन कुछ देर बार नई मशीनें भिजवा दी गईं। निर्वाचन आयोग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने अपने नलगांव बूथ पर सुबह 8 बजे मतदान किया, तो उक्रांद प्रत्याशी कस्बीलाल शाह ने नारायणबगड़ के कंडवाल गांव बूथ पर सुबह 10 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम ने कुलसारी के राजकीय जूनियर हाईस्कूल रेई पोलिंग बूथ पर मतदान किया। निर्दलीय प्रत्याशी बीरीराम ने जबरकोट में मतदान किया। इस दौरान आईटीबीपी, पीएसी, पुलिस कर्मी सहित अन्य सुरक्षा कर्मी सुरक्षा में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा ने दिवंगत विधायक की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

live assembly sub election 2018 tharali seat uttarakhand
munni devi - फोटो : amar ujala

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों के लिए बेहतर योजनाएं बना रही हैं, जिसके चलते देश में लोग भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं। पूरा भरोसा है कि थराली विधानसभा की जनता अपना मत देकर मुझे और भाजपा को जिताएगी। इससे विधानसभा क्षेत्र में स्व. विधायक मगन लाल शाह के अधूरे काम पूरे हो सकेंगे।
-मुन्नी देवी शाह, भाजपा प्रत्याशी।

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पिछले पायदान पर दिखी। विधानसभा क्षेत्र में सवा साल से विकास काम नहीं होने से जनता में नाराजगी दिखी। भाजपा ने विधानसभा में धन बल का प्रयोग किया है। विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस को जीत मिलेगी।
-डा. जीतराम, प्रत्याशी कांग्रेस।

जनता का भरोसा भाजपा और कांग्रेस से उठ गया है। गैरसैंण जैसा उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भावना का मुद्दा भाजपा और कांग्रेस ने हाशिए पर डाला है। ऐसे में लोग विकल्प देख रहे हैं।
- कस्बी लाल शाह प्रत्याशी उक्रांद।

विधायक मगन लाल शाह के दिवंगत हो जाने के बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। मुन्नी देवी शाह जिला पंचायत चमोली की अध्यक्ष भी हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस से पूर्व विधायक प्रो. जीतराम मैदान में हैं। माकपा से कुंवर राम, यूकेडी से कस्बी लाल और निर्दलीय गिरीराम भी उपचुनाव में उम्मीदवार हैं।

रविवार सुबह 154 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था, जबकि एक दिन पहले शनिवार को 24 पोलिंग पार्टियों ने सुदूरवर्ती बूथों पर जाकर काम संभाल लिया था। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व सामान्य प्रेक्षक केएच कुलकर्णी, सचिव/अपर निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड बी.षणमुगम, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को जरूरी निर्देश दिए।

साथ ही निर्वाचन सामग्री का वितरण किया। इधर, निर्वाचन आयोग ने राजकीय इंटर कालेज कुलसारी को स्ट्रांग रूम बनाया है। 28 मई को मतदान खत्म होने के बाद नजदीकी पोलिंग पार्टियां इसी दिन वापसी कर लेंगी, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां 29 मई को लौटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed