फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Listen government, respectable salary is needed

सुनो सरकार, सम्मान जनक वेतन दरकार

Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Listen government, respectable salary is needed
सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आगामी रणनिति के लिए बैठक करते आंगनबाड़ी यूनियनकी सदस्याएं। संवाद - फोटो : DEHRADUN
प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 500 रुपये मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर शासन द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जाने की खबर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वेतन बढ़ोतरी के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मान जनक वेतन की मांग कई बार दोहराने के बावजूद सरकार का यह फैसला उनकी भावनाओं को आहत करने वाला है, इसके विरोध में वह 21 व 22 अक्तूबर को विशाल रैली व प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गांधी पार्क में हुई बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 500 रुपये वेतन बढ़ाने का कड़ा विरोध करते कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से सम्मान जनक वेतन बढ़ोतरी को लेकर वार्ता हुई थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भरोसा कर अब तक शांत रहीं, लेकिन सरकार व मंत्री उनकी सुन ही नहीं रहे हैं। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 21 हजार, सहायिकाओं के लिए 18 हजार न्यूनतम वेतन और मिनी आंगनबाड़ियों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन घोषित किया जाए।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों पर सरकार का रवैया उपेक्षित बताते हुए 21 व 22 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 21 अक्तूबर सुबह 11 बजे गांधी पार्क के समक्ष धरना देंगी। जबकि, 22 अक्तूबर को विशाल प्रदर्शन कर सचिवालय कूच करेंगी। कहा कि अगर सरकार उनकी सुध नहीं लेती है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जानकी चौहान, चित्रकला, लक्ष्मीपन्त, ज्योतिका पांडेय, सुशीला खत्री, ज्योति बाला, उमा प्रधान, रजनी गुलेरिया, रंजीता अरोड़ा, उमा बहुगुणा, दीपा पांडेय, विमला गैरोला, पूजा जोशी, क्षमा परवीन ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed