फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   List of transfers of teachers will be issued by June 25

25 जून तक जारी होगी शिक्षकों के तबादलों की सूची, आज शाम तक विकल्प देने का अंतिम मौका

Mon, 17 Jun 2019 01:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jun 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
List of transfers of teachers will be issued by June 25
प्रतीकात्मक

शिक्षा विभाग 25 जून तक शिक्षकों और कर्मचारियाें के सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में स्थानांतरण की सूची जारी करेगा। इसके लिए शिक्षक और कर्मचारी सोमवार शाम तक खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों में विकल्प जमा कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियाें के मुताबिक स्थानांतरण के 10 विकल्प दिए गए हैं।

विज्ञापन


अपर निदेशक बेसिक एवं नोडल अधिकारी वीएस रावत ने बताया कि 3000 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए जाने हैं। इनमें 1500 शिक्षकों को सुगम से दुर्गम और 1500 को दुर्गम से सुगम स्थानांतरित किया जाना है। मनचाहा स्थानांतरण के लिए रिक्तियां विभागीय वेबसाइट पर डाल दी हैं।
विज्ञापन


पहले रिक्त पदों के सापेक्ष 10 फीसदी शिक्षकों का तबादला किया जाना था। लेकिन, बाद में सरकार ने तबादला नीति में बदलाव करते हुए पात्रता सूची के सापेक्ष 10 फीसदी शिक्षकों के तबादले को लेकर नीति बनाई। पहले स्थानांतरण को लेकर 10 जून तक विकल्प देने का कहा गया था। बाद में शिक्षक संगठनों की मांग पर इसे बढ़ाकर 17 जून कर दिया। बावजूद अभी कई ऐसे शिक्षक और कर्मचारी हैं जिन्होंने विकल्प जमा नहीं कराया है। शिक्षा सचिव डॉॅ. आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि नियमों के अनुसार ही तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक संगठनों ने रिक्तियाें को लेकर उठाए सवाल
शिक्षक संगठनों ने विभागीय वेबसाइट पर रिक्तियों को लेकर जारी सूची पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक  शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान का कहना है कि विभाग की ओर से रिक्तियोें को लेकर जो सूची जारी की है उसमें कई गड़बड़ियां हैं। मिलीभगत कर कई ऐसी रिक्तियाें को वेबसाइट पर नहीं डाला है जो वर्तमान में खाली हैं। अधिकारी इन रिक्तियों पर चहेतों को स्थानांतरित करना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि स्थानांतरण के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed