फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Liquor will expensive in uttarakhand from april 2019

शराब के शौकीन हैं तो पढ़ लीजिए, इतनी महंगी होने वाली है 'लाल परी', इस समय तक खुलेंगे ठेके

Sat, 09 Feb 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor will expensive in uttarakhand from april 2019
alcohol - फोटो : file photo

नई आबकारी नीति के तहत उत्तराखंड में एक अप्रैल से अंग्रेजी और देशी शराब और महंगी हो जाएगी। शराब की कीमतों में 12 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके पीछे उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी को बड़ा कारण बताया जा रहा है। राज्य में स्थित देशी मदिरा की दुकानों में केवल ईएनए से निर्मित देसी मदिरा की आपूर्ति को अनुमति दी जाएगी।   

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में बुधवार को मंजूर नई आबकारी नीति में कई परिवर्तन सामने आए हैं। आगामी वित्तीय वर्ष में 3,180 करोड़ का राजस्व निर्धारित किया गया है। इनमें से 2,135 करोड़ रुपये शराब की दुकानों के आवंटन से मिलेगा और अवशेष राजस्व अन्य मदाें से पूरा किया जाएगा। नई आबकारी नीति में देसी और अंग्रेजी शराब के उत्पाद शुल्क में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


देसी मंदिरा पर 25 रुपये प्रति एएल की दर और विदेशी मदिरा पर पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत उत्पाद शुल्क में वृद्धि की गई है। उत्पाद शुल्क बढ़ने से प्रदेश में शराब का महंगा होना स्वाभविक है। हालांकि आबकारी विभाग शराब की कीमत बढ़ने को लेकर अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में 11 बजे तक खुलेंगे ठेके

नई व्यवस्था में नगर निगम क्षेत्र में अब शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुला करेंगी। अब तक रात 10 बजे तक ठेके खोलने की अनुमति है। नई आबकारी नीति में शराब और बीयर की उन्हीं दुकानों का 20 प्रतिशत अधिभार बढ़ोतरी पर नवीनीकरण किया जाएगा, जिनके द्वारा निर्धारित संपूर्ण राजस्व दिया गया है। 

समस्याओं के निस्तारण को समिति गठित
आबकारी नीति के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के निस्तारण लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। इस समिति में प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव न्याय, प्रमुख सचिव आबकारी नामित सदस्य रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed