फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Liquor shops and bars closed in uttarakhand

हाईवे किनारे स्थित शराब की 402 दुकानें हुईं बंद, जानें कहां-कितनी दुकानों में लगे ताले

Sat, 01 Apr 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops and bars closed in uttarakhand

शराब की दुकानों को नेशनल और स्टेट हाईवे से 500 मीटर की दूरी पर शिफ्ट करने में आबकारी विभाग के पसीने छूट गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए विभाग ने पूरे प्रदेश में हाईवे किनारे स्थित 402 दुकानों को बंद तो करा दिया है, लेकिन इनके लिए वैकल्पिक जगह की तलाश नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन


इस वजह से शनिवार को पूरे प्रदेश में शराब की ( देसी, अंग्रेजी और बियर बार) 532 दुकानों में से 158 का शटर उठ पाया। अल्मोड़ा जिले में 44 में से किसी दुकान का भी राजस्व जमा नहीं हुआ है। वहां शराब की सभी दुकानें बंद हैं।  
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिसंबर 2016 को आदेश दिया था कि अगले वित्त वर्ष (2017-16) देश भर में नेशनल और स्टेट हाईवे के 500 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दुकानों का नवीनीकरण नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोर्ट ने शुक्रवार को इस आदेश में संशोधन करते हुए 20 हजार से कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों के लिए इस सीमा को घटाकर 220 मीटर कर दिया है। प्रदेश सरकार ने इस योजना पर अमल करने की योजना पहले से तैयार कर ली थी। पूरे प्रदेश में लगभग 402 ठेके इस आदेश के दायरे में आ रहे हैं।

एक माह के लिए बढ़ाई गई है आबकारी नीति 

Liquor shops and bars closed in uttarakhand

वित्त वर्ष के पहले दिन (शनिवार) हाईवे किनारे स्थित सभी ठेके  बंद करा दिया गए। विभाग को इन ठेकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शिफ्ट कराना था। लेकिन पहले दिन ही यह योजना धड़ाम हो गई।

दावा तो यह किया जा रहा था कि 402 ठेकों को शिफ्ट करने के लिए जगह चिंहित कर ली गई है, लेकिन शनिवार को 158 दुकानों के शटर ही उठ सके।158 की संख्या में वो दुकानें भी शामिल हैं जो शिफ्ट नहीं हुई हैं। जानकारी के मुताबिक दुकानों को शिफ्ट कराने में विभाग को जनाक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। 

नई आबकारी नीति तैयार नहीं होने की वजह से प्रदेश सरकार ने पुरानी आबकारी नीति को एक माह के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके मुताबिक जो दुकानें शिफ्ट होंगी उनके एक माह के राजस्व में पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी और शिफ्ट नहीं होने वाली दुकानों के राजस्व में 25 फीसदी का इजाफा किया गया है। जानकारी के मुताबिक शिफ्ट नहीं होने वाले दुकानों के संचालकों ने भी राजस्व में वृद्धि को अधिक बताते हुए पैसा नहीं जमा कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed