फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   liquor seized in vikas nagar

विकासनगर में पकड़ी गई चार ट्रक भर अंग्रेजी शराब, जांच के बाद छोड़ी

Thu, 02 Feb 2017 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Feb 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
liquor seized in vikas nagar
- फोटो : demo pic

विकासनगर में हरबर्टपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार ट्रक भरकर अंग्रेजी शराब पकड़ी।

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज राम नरेश शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम एसएसपी के निर्देश पर गस्त कर रही थी। उसी दौरान हरबर्टपुर चौकी के पास लगे बैरियर पर चार ट्रकों को रोका गया। ट्रकों की तलाशी ली गई तो उसके रॉयल स्टैग ब्रांड की पेटियां मिली। कागज न दिखा पाने पर ‌पुलिस ने चारों ट्रक को जब्त कर लिया।

पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया कि पंजाब के डेरा बस्ती में स्थित कंपनी से यह शराब देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर ले जायी जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम और आबकारी विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


उक्त टीमों द्वारा जांच की गई ‌तो पता चला कि ट्रकों में भरी शराब की पेटियां सरकारी हैं, जिन्हें देहरादून स्थित डीपो में ले जा रहा था। वहां से डिस्ट्रिब्यूटर्स को यह शराब दुकानों में भेजी जाएगी। आबकारी विभाग ने बताया किया उक्त घटना की वीडियोग्राफी कर ली गई है। बाद में ट्रकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सहसपुर के सेलाकुई क्षेत्र में एक टाटा ट्रक 407 वाहन को रोका गया। चेकिंग करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त नंबर प्लेट फर्जी है व वाहन के कंटेनर में छिपाकर हरियाणा राज्य की अंग्रेजी शराब तस्करी की जा रही है। अवैध शराब 45 पेटी व ट्रक टाटा 407 कब्जे में ले लिया गया। इस संबंध में थाना सहसपुर पर धारा 420 आईपीसी व 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए दो व्यक्तियों जय कुमार पुत्र दयाराम निवासी गढपुर खालसा मुदगड करनाल हरियाणा और राजीव प्रकाश पुत्र सुरेंद्र प्रकाश निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है।


बुधवार देर रात ही थाना सहसपुर क्षेत्र में सेलाकुई बाजार में थाना पुलिस तथा फ्लाइंग स्कॉट की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक टेंपो को रोककर चेक किया गया तो उसमें से बिना परमिशन के ले जाये जा रहे एक राजनैतिक दल के 24 बड़े बैनर व अन्य प्रचार सामग्री मिली। जिन्हें टीम द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed