फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lineman got electrocuted, fell down and broke his hip

Dehradun News: लाइनमैन को लगा करंट, नीचे गिरने से कूल्हा टूटा

Sun, 15 Jun 2025 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Lineman got electrocuted, fell down and broke his hip
हरबर्टपुर के आसन बाग में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करते समय नगर पालिका के लाइनमैन को करंट लग गया। वह 10 मिनट तक पोल पर लटके रहे। स्थानीय लोगों ने सूखे बांस की मदद से उन्हें नीचे गिराकर बचाया। इस दौरान लाइनमैन का कूल्हा टूट गया।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पालिका हरबर्टपुर के लाइनमैन सुंदर (28) आसान बाग में अपने घर के पास ही एक पोल पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहे थे। अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। झटका लगते ही उनकी शर्ट का कॉलर स्ट्रीट लाइट में फंस गया। वह पोल पर लटक गए। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो उन्हें काफी मशक्कत के बाद छुड़ाया। पोल से गिरते ही उनका कूल्हा टूट गया। घायल को हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्या ने बताया कि कर्मचारी का कूल्हा टूट गया था। उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed