फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Line to seek permission for publicity

Dehradun News: प्रचार की अनुमति लेने के लिए लग रही लाइन

Thu, 09 Jan 2025 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Line to seek permission for publicity
Iनगर निर्वाचन अधिकारी दे चुके हैं विभिन्न वार्डों में 520 से ज्यादा अनुमतियां
विज्ञापन

I
Iशहर में निकाय चुनाव का खुमार लोगों के सिर चढ़ चुका है। प्रत्याशी प्रचार में कूद गए हैं और अनुमति लेने का क्रम चल रहा है। देहरादून नगर निगम के 100 वार्डों में प्रचार के लिए अब तक 520 अनुमतियां ली जा चुकी हैं। निर्वाचन अधिकारियों के कक्षों में प्रचार की अनुमति लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नगर के 100 वार्ड में इस समय 350 से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सबको चुनाव चिह्न का भी आवंटन हो चुका है और प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। चुनावी रैलियां की जा रही हैं और दीवारें बैनर-पोस्टरों से पट चुकी हैं। 100 वार्डों के लिए सात निर्वाचन अधिकारियों को लगाया गया है, जो अपने-अपने वार्डों में प्रत्याशियों की हर गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक आचार संहिता के उल्लंघन की कोई शिकायत नहीं आई है।I
Iवार्ड-1 से 15 तक करीब 78, 16 से 30 तक 26, 31 से 45 तक 91, 46 से 60 तक 93, 61 से 75 तक 68, 76 से 90 तक 108 और 91 से 100 तक 56 अनुमतियां अभी तक जारी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iगली-गली में बज रहा भोंपू, भवनों पर लहरा रहे झंडेI
Iमहानगर की गलियां चुनावी रंग में रंग चुकी हैं। गलियों में ई-रिक्शा पर भोंपू लगाकर प्रचार किया जा रहा है। लोगों के घरों पर पार्टी संबंधित झंडे लग चुके हैं। इसके अलावा दरवाजों के बाहर प्रत्याशियों को गोल स्टीकर नजर आ रहा है। दीवारों पर बैनर भी दिखने शुरू हो गए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed