{"_id":"575064ad4f1c1b020910a4ba","slug":"light-rain-in-uttarakhand-hill-area-till-six-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों में छह जून तक बूंदा-बांदी, मौसम रहेगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों में छह जून तक बूंदा-बांदी, मौसम रहेगा साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में छह जून तक हल्की बूंदा-बांदी जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं के बराबर है। वहीं, राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार छह जून तक राज्य के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बेहद हल्के बादल और बूंदा-बांदी की संभावना है।
विज्ञापन
कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी छींटे
बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की फुहार पड़ने की संभावना है। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदा-बांदी या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। दूसरी ओर, राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल तेज बारिश की संभावना बेहद कम है।