फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   light in village first time.

आजादी के 70 साल बाद रोशन हुआ गांव, सोलर लाइट से आया उजाला

Fri, 09 Dec 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून)
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून) Updated Fri, 09 Dec 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
light in village first time.
गांव में लगी सोलर लाइट - फोटो : AmarUjala

यह विडंबना ही है कि आजादी के सात दशक बाद भी उत्तराखंड के गांव बिजली और सड़क से महरूम हैं। देहरादून की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ऐसा ही एक गांव धौला-तप्पड़ गांव आजादी के 70 साल बाद रोशन हो गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव में उरेड़ा के तहत सौर ऊर्जा की लाइटें लगी तो गांव वालों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। शाम ढलते ही गांव दुधिया रोशनी से नहा उठा। जिस पर गांव वालों ने रातभर जश्न मनाया। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल के बीच में बसा होने के चलते गांव तक बिजली नहीं पहुंच सकी थी। इसमें वन विभाग के नियम भी आड़े आ रहे थे।
विज्ञापन


यहां के 70 परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही थी। रात में जंगली जानवरों का भी डर रहता था। ऐसे में वॉरियर गर्ल्स ने गांव तक बिजली पहुंचाने की ठानी। उन्होंने गांव के वन गुर्जर परिवारों को लामबंद किया। कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात विधायक सहदेव पुंडीर से कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवरों के खतरे के बीच अंधेरे में रात गुजारते थे लोग

light in village first time.
रोशनी - फोटो : file

विधायक ने गांव पहुंच कर समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया था। विधायक के निर्देश पर विभिन्न विभागों के आला अधिकारी भी गांव पहुंचे थे। विधायक ने उरेड़ा को गांव में लाइट लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत गांव में 10 लाइटों को लगा दिया गया।

संस्था की अध्यक्ष रेहाना सिद्दकी, ऋतु सैनी, प्रीति सैनी, अनीता सैनी ने बताया कि बिजली न होने से गांव के बच्चों ने अब तक कंप्यूटर भी नहीं देखा था। उनकी संस्था ने गांव पहुंच कर बच्चों को साक्षर करने का काम किया।

उन्हें आधुनिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं ग्रामीण लियाकत अली, आबिद, गुलाम मोहम्मद आदि ने संस्था के साथ ही विधायक का आभार जताया।

गांव तक बिजली पहुंचाने में ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन का भी विशेष सहयोग रहा। संस्था ने ग्रामीणों की समस्याओं को कई मंचों पर उठाया। अध्यक्ष अरविंद शर्मा और महासचिव भास्कर चुग ने कहा कि बिजली के बाद अन्य सुविधाएं भी जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed