फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Rain In Dehradun Water entered homes and traffic jams were seen on the roads

Dehradun: बरसात से जन जीवन अस्तव्यस्त, लोगों के घरों में घुसा पानी और सड़कों पर जाम ही जाम

Tue, 23 Jul 2024 12:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

तीव्र बारिश की वजह से दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, रिस्पना नदी पुल, अजबपुर फ्लाईओवर, माजरा, बंजारा वाला, चंद्रबनी, मोथरोवाला, बंगाली कोठी सहित राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हुआ।

विज्ञापन
Heavy Rain In Dehradun Water entered homes and traffic jams were seen on the roads
देहरादून में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून में 11 घंटे तक रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नाले-नालियां ओवरफ्लो होने के कारण शहर की सड़कें लबालब हो गईं। इस दौरान कई जगह जलभराव हो गया। पानी लोगों के घरों में घुस गया और इससे कई मकानों को नुकसान भी हुआ। दिनभर चली बरसात की वजह से शहर में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। मुख्य चौक-चौराहों पर जाम लगा रहा, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


राजधानी में सोमवार की सुबह 3:00 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। उसके बाद रुक-रुक कर पूरा दिन बारिश का दौर चलता रहा। तीव्र बारिश की वजह से दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, रिस्पना नदी पुल, अजबपुर फ्लाईओवर, माजरा, बंजारा वाला, चंद्रबनी, मोथरोवाला, बंगाली कोठी सहित राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन


लोगों के घरों में घुसा पानी
सड़कें जलमग्न होने के बाद पानी लोगों के मकान में घुसने लगा। माजरा में एक व्यक्ति के मकान में पानी घुस गया, इसके अलावा बंजारा वाला के भगीरथीपुरम की लेन नंबर तीन में हाकम सिंह बिष्ट के मकान में पानी घुस गया। इसकी वजह से मकान के पीछे की बाउंड्रीवाल गिर गई, लोगों ने दूसरी तरफ की दीवार में पानी निकलने का रास्ता बनाया। इसी तरह बंजारावाला में आजाद कॉलोनी में सुनील कांबोज, सुमन देवी और लक्ष्मी चौहान के मकान में पानी घुस गया। यहां लक्ष्मी चौहान के मकान की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा गिर गया। मकान में पानी घुसने की वजह से उन्होंने अपने सामान को सुरक्षित जगह पर रखकर बचाया। अर्जुन एन्क्लेव में अर्जुन ठाकुर के मकान में पानी घुस गया। मकान के आंगन सहित कमरों में पानी भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Pre-Marital Counseling: सिर्फ चार जोड़ों को निभानी थी शादी, हजारों जोड़ों ने विवाद की ठानी!

यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम में फंसे रहे लोगI
सोमवार का दिन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। सुबह जब लोग जगे तो उस समय बरसात हो रही थी, लेकिन बच्चों को स्कूल भी जाना था। इसके चलते स्कूल की बस या परिजन अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकले, लेकिन उनको जाम का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक लाइट फ्री होने और मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं होने की वजह से लोग वाहनों को लेकर एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए। इससे कई चौराहों पर जाम लग गया। दिन में भी शहर में यातायात तव्यवस्था चरमराई रही। सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, परेड ग्राउंड के पास वाहनों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed