{"_id":"58d3e3ec4f1c1b425c1a4642","slug":"life-threat-to-iit-roorkee-girl-police-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी छात्रा को धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी छात्रा को धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 23 Mar 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी छात्रा को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस उस नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवा रही है, जिससे धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इसी मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्रा अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की की एक छात्रा को पिछले काफी दिनों से फोन पर एक युवक की ओर से धमकी दी जा रही है। 21 मार्च फिर से छात्रा के मोबाइल पर उसी युवक का फोन आया। उसने छात्रों को अभद्र बातें कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बात से घबराई छात्रा ने आईआईटी सिक्योरिटी अधिकारियों को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
जिसके चलते सिक्योरिटी अधिकारी छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां छात्रा ने पुलिस को पूरी बात बताई। साथ ही मामले की तहरीर देते हुए वह नंबर भी बताया। जिससे लगातार छात्रा को धमकी आ रही है। कोतवाली रुड़की के कार्यवाहक प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि जिस फोन से कॉल आ रही है।
विज्ञापन
उसकी डिटेल और लोकेशन निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को भी छात्रा अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से अपने केस के संबंध में जानकारी ली।