फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Life is disturbed by snow and rain

बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Tue, 07 Jan 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Life is disturbed by snow and rain
चकराता की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
आसमान में छाए बादलों के बीच सोमवार को जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। वहीं चकराता छावनी बाजार और विकासनगर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। पहाड़ी अंचलों में हुई बर्फबारी के चलते तापमान खासा लुढक गया है। चकराता का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विकासनगर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। वहीं चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में बर्फबारी न होने के चलते क्षेत्र में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को खासा निराशा हाथ लगी। उम्मीद जताई जा रही है कि खराब मौसम के बीच मंगलवार को छावनी बाजार क्षेत्र में भारी हिमपात हो सकता है। इससे पूर्व दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया जबकि, निचले इलाकों में बारिश होने लगी।
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते लोखंडी, कनासर, देवबन, मोयला टॉप, खडंबा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दूर से ही ये ऊंची चोटियां पर्यटकों को खासा रास आ रही है। वहीं बर्फबारी के बीच पहाड़ के साथ ही मैदानी इलाकों में भी लोग दोपहर को अलाव और हीटर तापते नजर आए। शाम ढलते ही जल्द ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed