फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   life imprisonment for rape to minor girl.

मंदिर आई बच्ची से किया था रेप, मिली उम्रकैद

Tue, 12 Jul 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Jul 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment for rape to minor girl.
जेल

नाबालिग से दुराचार का आरोप साबित होने पर अदालत ने दोषी युवक को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2014 का सहसपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक मूल रूप से शामली मुजफ्फरनगर और हाल निवासी सहसपुर रवि ने वर्ष 2014 में जन्माष्टमी के दिन मंदिर में आई सात वर्षीय बच्ची से दुराचार किया था। यह बच्ची अपने 11 वर्षीय भाई के साथ मंदिर आई थी।
विज्ञापन


रवि ने उन्हें बताया था कि वह मंदिर में काम करता है। उसने लड़की के भाई को दस रुपये देकर उसे पास की दुकान से कुछ सामान व टॉफियां लाने के लिए कहा। इस बीच रवि बच्ची को जबरन पास की एक छत पर ले गया। वहां उसने बच्ची से दुराचार के बाद गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष अदालत पोक्सो नीना अग्रवाल की अदालत में हुई सुनवाई में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जया ठाकुर ने अभियोजन की ओर से नौ गवाह पेश किए। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि दोषी को सख्त से सख्त सजा सुनाई जाए। अभियोजन और बचाव पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए उसे सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed