{"_id":"57c71add4f1c1b326d2caf8c","slug":"lieutenant-general-vikram-rawat-new-army-vice-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल रावत बने आर्मी वाइस चीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल रावत बने आर्मी वाइस चीफ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
विपिन रावत
- फोटो : AmarUjala
सेना के दूसरे सर्वोच्च पद वाइस चीफ ऑफ स्टाफ पर लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को तैनात किया गया है। वह उत्तराखंड मूल के हैं। हालांकि, लंबे अरसे से जनरल रावत का परिवार नोयडा में रहता है। जनरल रावत के पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल पद से रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन
जनरल रावत भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में ट्रेनिंग के बाद सर्वोच्च कैडेट के तौर पर स्वार्ड ऑफ आनर से सम्मानित हुए थे, जिसके बाद उन्होंने 11 गोरखा राइफल ज्वाइन की।
विज्ञापन
वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एमएमएस राय के बुधवार को रिटायरमेंट के बाद लेफ्टिनेंट जनरल रावत की नियुक्ति की गई है। इससे पहले वह जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड के पद पर तैनात थे। जनरल रावत वाइस चीफ बनने से पहले कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन के पद पर रहे जनरल रावत की आतंकवाद के खिलाफ सैन्य अभियानों को संचालित करने में दक्षता है। उन्होंने वीरता और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पदकों से भी सम्मानित किया गया है।