फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Let us work together to build a green Uttarakhand for the new generation: Bhatt

नई पीढ़ी के लिए मिलकर करें हरे भरे उत्तराखंड का निर्माण : भट्ट

Fri, 17 Jul 2026 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Let us work together to build a green Uttarakhand for the new generation: Bhatt
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पौधा लगाकर संगठन के बूथ स्तरीय पौधरोपण महाअभियान का आगाज किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण से समृद्ध उत्तराखंड निर्माण का आह्वान किया।
विज्ञापन


भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि हरेला हमारी उत्तराखंड की परंपरा, पर्व भी है। भाजपा के वार्षिक सात महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल है। संगठन की ओर से प्रदेशभर में हरेला पर्व को उत्साह और व्यापक स्वरूप में मनाया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करना है। पीएम मोदी से प्रेरित एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ यह पौधरोपण का हरेला पर्व पूरे एक माह तक सांगठनिक कार्यक्रम की तरह चलेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दर्जाधारी ज्योति गैरोला, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, विनय गोयल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णवी, राजकुमार पुरोहित समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed