फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   less sugar production in uttarakhand.

गन्ने की कमी से चीनी उत्पादन को झटका

Sat, 27 Feb 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
less sugar production in uttarakhand.

गन्ने की कमी के कारण उत्तराखंड में चीनी उत्पादन को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल की तुलना में अभी तक 11 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन कम हुआ है।

विज्ञापन


मौजूदा पेराई सत्र में गन्ने की किस कदर कमी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सितारगंज चीनी मिल बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई है। हालांकि अन्य चीनी मिलें अभी चल रही हैं, लेकिन उनमें भी इस सत्र में चार-पांच लाख क्विंटल चीनी के उत्पादन की ही उम्मीद है।
विज्ञापन


चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पेराई सत्र के दौरान प्रदेश में 315 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई और 33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था जिसमें 15 लाख क्विंटल चीनी सहकारी और 18 लाख क्विंटल चीनी निजी क्षेत्र की मिलों में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस बार के आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी माह के अंत तक प्रदेश की सभी आठ चीनी मिलों में कुल 22 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। जिसमें से 10 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन पांच सहकारी चीनी मिलों और 12 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन निजी क्षेत्र की तीन चीनी मिलों में हुआ हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार अभी तक 11 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन कम हुआ है। हालांकि सितारगंज चीनी मिल को छोड़कर बाकी में पेराई जारी है।


भुगतान समय पर न होने से कम हुआ गन्ना

विभागीय अफसरों का मानना है कि मौजूदा पेराई सत्र में 20 प्रतिशत कम चीनी उत्पादन होने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान समय नहीं होने से फसल का क्षेत्रफल कम होने से चीनी उत्पादन पर असर पड़ा है।

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास सचिव विनोद शर्मा के अनुसार, गन्ने की रिकवरी तो बढ़ी है लेकिन क्षेत्रफल कम होने और गन्ने की आपूर्ति कम होने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed