{"_id":"696a712a63e08391390475da","slug":"leopard-spotted-sitting-by-roadside-near-tree-on-highway-narsan-border-video-goes-viral-2026-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर पर हाईवे किनारे बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीण और राहगीरों में दहशत, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर पर हाईवे किनारे बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीण और राहगीरों में दहशत, वीडियो
Fri, 16 Jan 2026 10:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:47 PM IST
सार
Roorkee News: नारसन बॉर्डर के पास हाईवे किनारे लगे बांस के पेड़ों में एक राहगीर की नजर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो पेड़ों के बीच एक तेंदुआ बैठा हुआ था।
विज्ञापन
हाईवे किनारे दिखा तेंदुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित नारसन कस्बे में हड़कंप मच गया। हाईवे किनारे एक तेंदुए के देखे जाने की खबर सामने आई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात नारसन बॉर्डर के पास हाईवे किनारे लगे बांस के पेड़ों में एक राहगीर की नजर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो पेड़ों के बीच एक तेंदुआ बैठा हुआ था। राहगीर के शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए। जैसे ही कुछ लोगों ने अपनी बाइक की लाइट का फोकस पेड़ों की ओर किया, रोशनी पड़ते ही तेंदुआ वहां खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही नारसन कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Roorkee: व्यक्ति को अपहरण कर ले गए, छूटकर गेस्ट हाउस में घुसा तो वहीं जाकर पीटा, वीडियो वायरल
Trending Videos
रात के समय हाईवे से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक भी डर के साए में आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रिहायशी इलाके के बेहद करीब देखा गया है। इससे पशुपालकों और बच्चों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन