{"_id":"655b86fabf9b7b396408ba35","slug":"leopard-seen-in-many-areas-of-mussoorie-video-viral-panic-among-people-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: मसूरी के कई क्षेत्रों में दिखा गुलदार, वीडियो हो रहा वायरल, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: मसूरी के कई क्षेत्रों में दिखा गुलदार, वीडियो हो रहा वायरल, लोगों में दहशत
Mon, 20 Nov 2023 09:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:53 PM IST
सार
शहर के कैमल बैक बहुगुणा पार्क के नीचे, वुडस्टॉक स्कूल के फरक्लब के आसपास क्षेत्र और हुसैनगंज में गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। लोगों ने गुलदार का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मसूरी में गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी के कई क्षेत्रों में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने गुलदार का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त करने और लोगों को सतर्क रहने की अपील जारी की। वीडियो हुसैनगंज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के कैमल बैक बहुगुणा पार्क के नीचे, वुडस्टॉक स्कूल के फरक्लब के आसपास क्षेत्र और हुसैनगंज में गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। लोगों ने गुलदार का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने के साथ लोगों ने क्षेत्र में वन विभाग से गश्त बढाने की मांग की। रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि जो वीडियो हुसैनगंज का बताया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली है। जहां से सूचनाएं आ रही हैं वहां गश्त बढ़ाई जा रही है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन