दूध लेने निकली बालिका, उठा ले गया गुलदार, मिला क्षत-विक्षत शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग के भरपूर पट्टी के सजवाण कांडा गांव में गुलदार 10 वर्षीय बालिका को घर के पास से उठा ले गया। घर से लगभग 500 मीटर दूर क्षत-विक्षत अवस्था में बालिका का शव मिला है। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।
सजवाण कांडा गांव के विशंबर सिंह की सबसे बड़ी पुत्री सोनम मंगलवार शाम करीब सात बजे जोल्याबोड़ तोक दूध लेने गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।
घर से करीब 20 मीटर दूर उसकी चप्पल और दूध का बर्तन गिरा हुआ मिला। जमीन पर खून देखकर लोगों ने उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी।
करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर सोनम का क्षत-विक्षत शव मिला। मौके पर पहुंचे वन विभाग और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की।
पूर्व प्रधान विनोद टोडरिया ने बताया कि सोनम सरस्वती शिशु मंदिर डुंग्यारलकांडा में कक्षा तीन की छात्रा थी। तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया और वन दारोगा तुलसीदास ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।