{"_id":"5d9572078ebc3e013c6cbe10","slug":"leopard-killed-girl-in-uttarakhand-puari","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः मां के साथ खेत में गई थी मासूम, घात लगाकर बैठा गुलदार उठा ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः मां के साथ खेत में गई थी मासूम, घात लगाकर बैठा गुलदार उठा ले गया
Thu, 03 Oct 2019 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
पौड़ी में पाबौ ब्लॉक के कुलमोरी गांव में गुलदार के हमले में एक बालिका की मौत हो गई। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। जानकारी के मुताबिक कुलमोरी गांव निवासी नागेंद्र सिंह की 10 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी मां के साथ शाम को खेत में गई थी, तभी वहां घात लगाकर बैठा गुलदार बच्ची पर हमला कर उसे उठा ले गया। खेत से कुछ ही दूरी पर बालिका का शव मिला। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ लक्षमण सिंह रावत ने बताया कि घटना की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
चकराता के सावरा गांव में गुलदार ने 10 बकरियों को मार डाला
वन प्रभाग के सावरा गांव में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। मंगलवार रात गुलदार ने डांडा छानी में हमला कर गोशाला में बंधी 10 बकरियों को अपना निवाला बना लिया। इससे पशुपालकों में डर का माहौल बना हुआ है। गुलदार के डर के कारण पशुपालकों को रात भर जागकर बारी-बारी से पशुओं की निगरानी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मंगलवार रात सावरा गांव निवासी सरदार सिंह और प्रताप सिंह अपने पशुओं को गोशाला में बांध कर घर सोने चले गए। बुधवार सुबह जब वह गोशाला में पहुंचे तो वहां पर 10 बकरियां मरी हुई थी। गुलदार सरदार सिंह की आठ और प्रताप सिंह की दो बकरियों को निवाला बना गया। पशुपालकों का कहना है कि बीते कई दिन से गुलदार गांव के आसपास नजर आ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र में रहने वाले ज्यादातर लोगों का व्यवसाय पशुपालन ही है। ऐसे में गुलदार की दहशत से उनमें आतंक का माहौल है। कहा कि पूर्व में विभागीय कर्मियों को गांव के आसपास नजर आने के संबंध में जानकारी दी गई थी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं संपर्क करने पर डीएफओ दीप चंद आर्य ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है। पीड़ितों को विभागीय प्राविधानों के अनुसार मुआवजा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें... https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/